{"_id":"6898d3cf787660f1670a92e9","slug":"pnbs-siren-rang-on-holiday-police-reached-in-alert-mode-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-138068-2025-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: अवकाश के दिन गूंजा पीएनबी का सायरन, अलर्ट मोड में पहुंची पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: अवकाश के दिन गूंजा पीएनबी का सायरन, अलर्ट मोड में पहुंची पुलिस
Mon, 11 Aug 2025 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Mon, 11 Aug 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बवानीखेड़ा। कस्बे में स्थित पंजाब नेशनल बैंक शाखा में रविवार दोपहर अचानक सायरन बजने से हड़कंप मच गया। दोपहर करीब दो बजे बजते सायरन की सूचना मिलते ही पुलिस अलर्ट मोड में आ गई। थाना प्रभारी ओमप्रकाश यादव ने उपनिरीक्षक रमेश कुमार को टीम सहित मौके पर भेजा। रविवार होने के कारण बैंक बंद था।
पुलिस ने तुरंत बैंक प्रबंधक से संपर्क किया। प्रबंधक ने एक कर्मचारी को चाबी देकर मौके पर भेजा। कर्मचारी ने ताला खोलकर पुलिस को बैंक की गहन जांच करवाई। जांच के दौरान बैंक में सभी सामान यथास्थिति में मिला जिससे पुलिस ने राहत की सांस ली। तकनीकी जांच में पता चला कि सायरन बजने का कारण इलेक्ट्रिक फॉल्ट था। उपनिरीक्षक रमेश कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम के साथ मौके पर पहुंचा। सायरन लगातार बज रहा था। बैंक कर्मचारी को बुलाकर जांच की गई लेकिन कोई गड़बड़ी नहीं मिली। बाद में बैंक को दोबारा ताला लगाकर बंद कर दिया गया।