फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Playing with the lives of passengers in a moving roadways bus

Bhiwani News: रोडवेज की चलती बस में यात्रियों की जिंदगी से खिलवाड़

Sun, 30 Jul 2023 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 30 Jul 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
Playing with the lives of passengers in a moving roadways bus
भिवानी। ढिगावा से वाया बड़दू ढाब ढाणी ग्रामीण रूट पर रोडवेज की चलती बस में एक व्यक्ति ने चालक से जबरन स्टेयरिंग थामने की कोशिश की। चालक ने स्टेयरिंग पकड़ने से रोका तो परिचालक से उलझ गया। इससे यात्रियों की जान सांसत में पड़ गई। आरोपी का विरोध करने पर उसने परिचालक के साथ मारपीट की। घायल रोडवेज परिचालक को नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां से उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। वहीं, जूईकलां पुलिस थाना में रोडवेज परिचालक की शिकायत पर सरकारी कार्य में बाधा डालने सहित संबंधित धाराओं के तहत आरोपी के खिलाफ केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

जूई कलां पुलिस थाना में दी शिकायत में गांव ढाब ढाणी निवासी ओमप्रकाश ने बताया कि वह भिवानी डिपो में बतौर परिचालक तैनात है। शुक्रवार सुबह 6.50 बजे ढिगावा से बस चालक विजय कुमार के साथ ढिगावा से वाया बड़दू ढाब ढाणी होकर भिवानी आ रहे थे। इसी दौरान गांव बडदू चैना से बस में एक व्यक्ति सवार हो गया। आरोप है कि आरोपी शराब पीये हुए था। आरोपी ने पहले तो टिकट को लेकर बहस की और फिर टिकट लेने के बाद परिचालक से गालीगलौज किया। सुबह 7.20 बजे बिजलानाबास के समीप आरोपी ने एकदम बस का स्टेयरिंग चालक से छुड़वाकर पकड़ लिया। उसे रोकने की कोशिश की तो परिचालक के साथ मारपीट की गई। परिचालक के मुंह पर घूसे जड़ने से उसका एक दांत भी टूट गया। इसके बाद बस को भिवानी बस स्टैंड पर लाया गया, जहां से मुसाफिरों को उतारने के बाद उसे इलाज के लिए कैरू ले जाया गया, जहां से उसे भिवानी नागरिक अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन

प्राथमिक उपचार के बाद उसे रोहतक पीजीआई भेजा गया। वहीं, मामले की शिकायत जूईकलां पुलिस थाना में दी गई। जूई कलां पुलिस थाना एसएचओ सतीश कुमार ने बताया कि रोडवेज परिचालक ओमप्रकाश की शिकायत पर आरोपी सुरेश के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने सहित संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed