Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Playing fields have become neglected; champions are now being forged in academies.

Bhiwani News: मैदान हुए बेगाने, अकादमियों में गढ़े जा रहे चैंपियन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Playing fields have become neglected; champions are now being forged in academies.
लवे जंक्शन के समीप रेलवे द्वारा अ​धिग्रहण की गई टीआईटीएस की भूमि।
भिवानी। कभी खेल प्रतिभाओं को तराशने वाले शिक्षण संस्थानों के मैदान अब खिलाड़ियों के लिए बेगाने हो गए हैं। खेल सुविधाएं सिमटने से चैंपियन गढ़ने की जिम्मेदारी खेल अकादमियों पर आ गई है। शहर के कई शिक्षण संस्थानों के खेल मैदान और हॉस्टल खत्म होने की कगार पर हैं।
विज्ञापन

ऐसे में टीआईटीएस सहित शिक्षण संस्थानों की जमीन और खेल विरासत बचाने की मांग तेज हो रही है। भिवानी में अनेक स्कूलों और कॉलेजों के पास अपना खेल मैदान तक नहीं बचा है। कभी विद्यार्थियों को आवासीय सुविधाएं देने वाले संस्थान भी अब व्यावसायिक शिक्षा तक सिमटकर रह गए हैं। टीआईटीएस के पुराने हॉस्टल को तोड़े जाने के बाद पूर्व विद्यार्थियों ने संस्था को बचाने के लिए मोर्चा खोल दिया है। इसी सिलसिले में 28 नवंबर को भिवानी में बैठक होगी। इसमें देशभर से पूर्व विद्यार्थी पहुंचेंगे।
विज्ञापन

लाला लाजपत राय चौक स्थित एक कॉलेज का हॉस्टल टूटने के बाद उसकी जमीन पर भी भूमाफिया के काबिज होने के आरोप हैं। शहर के अन्य स्कूलों और कॉलेजों में भी खेल मैदानों की स्थिति चिंताजनक है। कई संस्थानों के पास खेल मैदान केवल कागजों में ही बचे हैं। हर साल लाखों रुपये का खेल फंड जुटाने वाला शिक्षा विभाग भी इन सुविधाओं के अभाव पर मौन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खिलाड़ियों का हुनर अब खेल अकादमियों में तराशा जा रहा है। शहर में ऐसा कोई संस्थान नहीं है जहां राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी नियमित अभ्यास कर सकें।


भिवानी में बिरला समूह का टीआईटीएस इकलौता धर्मार्थ ट्रस्ट है। इसकी भूमि बिक्री को लेकर अफवाह फैलाई जा रही है। इस ट्रस्ट ने भिवानी में कमाया हुआ पैसा यहीं लगाया है। यहां कॉलेज की जगह विश्वविद्यालय बनाने की योजना है और इसका नक्शा दिल्ली के आर्किटेक्ट से तैयार करवाया जा चुका है। इसके विपरीत सेठ किरोड़ीमल ट्रस्ट की भिवानी में काफी संपत्ति है, जिस पर आज चुनिंदा लोगों का कब्जा है। दानी सेठ किरोड़ीमल की मूर्ति तक नहीं लगाई गई है। -रामदेव तायल, प्रधान श्री अग्रवाल ट्रस्ट भिवानी।


नामी स्कूलों और कॉलेजों की धर्मार्थ भूमि सिमट रही है। स्कूलों के पास खेल मैदान के लिए पर्याप्त जगह तक नहीं है। जहां जमीन उपलब्ध है वहां भी उसे भूमाफिया को बेचने के आरोप हैं। खेलों के माध्यम से ही हरियाणा में नशे की समस्या पर अंकुश लगाया जा सकता है। खेल गतिविधियां नहीं होंगी तो नशाखोरी बढ़ेगी। भिवानी के खिलाड़ियों की पहचान विश्वभर में है। इसलिए खेलों को बचाने के लिए सबसे पहले खेल मैदानों का संरक्षण जरूरी है। -कमल प्रधान, संरक्षक युवा कल्याण संगठन भिवानी।


बिरला एजुकेशन ट्रस्ट की स्थापना 1929 में हुई थी। इस संस्थान ने 15 हजार से अधिक इंजीनियर तैयार किए हैं जो विश्वभर में इसकी पहचान बनाए हुए हैं। बिरला समूह का भिवानी में हरियाणा का एकमात्र टेक्सटाइल इंजीनियरिंग संस्थान है। राजस्थान के पिलानी में भी ऐसा ही एक संस्थान है। 28 नवंबर को 1973 से 1980 बैच और इसके बाद के बैच के इंजीनियर पूर्व विद्यार्थी सुबह 11 बजे टीआईटीएस में एकत्रित होंगे। संस्था को आगे बढ़ाने में सभी मिलकर सहयोग करने के लिए तैयार हैं लेकिन इसकी भूमि किसी कीमत पर नहीं बिकने देंगे। -दीपक जांगड़ा, पूर्व छात्र नेता टीआईटीएस भिवानी।


भिवानी के टीआईटीएस खेल मैदान में 1993 में मुंबई, हरियाणा और हिमाचल के बीच रणजी ट्रॉफी क्रिकेट मैच हुआ था। इस मुकाबले में क्रिकेट सम्राट कपिल देव और रवि शास्त्री जैसे दिग्गज खिलाड़ी भी भिवानी पहुंचे थे। आज यह खेल मैदान रिहायशी प्लॉटों में तब्दील हो चुका है। शहर के अन्य शिक्षण संस्थानों के खेल मैदान और हॉस्टल भी सिमट चुके हैं। इससे शिक्षा के साथ खिलाड़ियों का भविष्य भी दांव पर लगा है। -बलवान सिंह, पूर्व छात्र नेता।


टीआईटीएस की कोई भूमि नहीं बेची जा रही
टीआईटीएस संस्थान पूरी तरह शिक्षा को समर्पित है। हमने जिला प्रशासन और शहरी निकाय विभाग अथॉरिटी को हलफनामा देकर सुनिश्चित कर दिया है कि कोई भूमि नहीं बेची जा रही है। भूमि बिक्री को लेकर कोई एमओयू भी हस्ताक्षरित नहीं हुआ है। एलुमिनाई को भी यह बात समझनी चाहिए कि वे इसी संस्थान का हिस्सा हैं। -प्रमोद कुमार, मुख्य प्रशासक टीआईटीएस भिवानी।


धर्मार्थ और एजुकेशन ट्रस्ट की भूमि बिक्री के नियम स्पष्ट
धर्मार्थ या एजुकेशन ट्रस्ट से जुड़ी भूमि की बिक्री नहीं हो सकती। ऐसे संस्थानों का ट्रस्ट संविधान होता है जिसमें संस्थान के संचालन के नियम और उद्देश्य स्पष्ट होते हैं। तहसील कार्यालय में भी इस तरह की भूमि की बिक्री से संबंधित दस्तावेज आने पर उनकी गहनता से जांच की जाती है। संविधान के नियमों और कानून के अनुसार ही कदम उठाए जाते हैं। -जयवीर सिंह, तहसीलदार तहसील भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed