फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Players should apply for cash prize by January 10

Bhiwani News: नकद इनाम के लिए 10 जनवरी तक आवेदन करें खिलाड़ी

Wed, 01 Jan 2025 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 01 Jan 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
Players should apply for cash prize by January 10
भिवानी। खेल विभाग राष्ट्रीय/अंतरराष्ट्रीय स्तर के पदक विजेता प्रतिभागी खिलाड़ियों को नकद इनाम देगा। इसके इच्छुक और पात्र खिलाड़ी विभागीय पोर्टल https://haryanasports.gov.in/ पर 10 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जिला खेल अधिकारी कार्यालय से जारी बयान के मुताबिक एक जनवरी 2023 से 31 मार्च 2024 के दौरान खेलों में राष्ट्रीय/अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। इस बारे में अधिक जानकारी के लिए खिलाड़ी जिला खेल अधिकारी कार्यालय में भी संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन


गांव अलखपुरा में होगी अस्मिता फुटबाल लीग

बवानीखेड़ा। हरियाणा फुटबाल एसोसिएशन की ओर से एक से 19 जनवरी तक गांव अलखपुरा में बालिकाओं की अस्मिता फुटबाल लीग का आयोजन किया जाएगा।
इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में हरियाणा के विभिन्न जिलों से 500 से अधिक बालिका खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। यह टूर्नामेंट तीन आयु वर्गों अंडर-13, अंडर-15 और अंडर-17 के लिए आयोजित किया जा रहा है। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित कर राज्य के उभरती फुटबाल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना है।
विज्ञापन




इस टूर्नामेंट में प्रमुख अतिथियों के रूप में निम्नलिखित गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहेंगे।

विधायक कपूर सिंह वाल्मीकि, सतेंद्र सिंह जिला खेल अधिकारी, भिवानी शैफाली नांगल सचिव हरियाणा फुटबाल एसोसिएशन सिमरनजीत, कार्यकारी अध्यक्ष, एसोसिएशन के मनोज खत्री, सहायक कोच कुश्ती एसटीसी नवीन शर्मा ने बताया कि यह आयोजन बालिकाओं की खेल भावना, मेहनत और प्रतिभा का उत्सव है। आयोजन समिति ने गांव में तैयारी के लिए सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली हैं। टूर्नामेंट में सभी खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का शानदार मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed