फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Players from the district won 17 medals, including six gold, in the Haryana State Junior Athletics Championship.

Bhiwani News: हरियाणा स्टेट जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जिले के खिलाड़ियों ने छह स्वर्ण सहित 17 पदक जीते

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Players from the district won 17 medals, including six gold, in the Haryana State Junior Athletics Championship.
जैवलिन थ्रो में विजेता ​खिलाड़ियों के साथ अन्य ।
भिवानी। करनाल के कर्ण स्टेडियम में आयोजित हरियाणा स्टेट जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भिवानी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए छह स्वर्ण सहित कुल 17 पदक जीते। इस उपलब्धि से जिले का नाम प्रदेश स्तर पर रोशन हुआ है।
विज्ञापन

फरीदाबाद के मीडिया प्रभारी (खेल) सत्यवीर धनखड़ ने बताया कि 15वीं हरियाणा स्टेट जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का दो दिवसीय आयोजन कर्ण स्टेडियम, करनाल में किया गया। एथलेटिक्स हरियाणा के महासचिव प्रदीप मलिक ने बताया कि भिवानी जिले के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में छह स्वर्ण, छह रजत और पांच कांस्य पदक हासिल किए। सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को एथलेटिक्स हरियाणा के अध्यक्ष दिलबाग सिंह और जिला संघ सचिव भिवानी राममेहर बूरा ने बधाई दी।
विज्ञापन


ये रहा खेल परिणाम
ट्रिपल जंप इवेंट में हर्ष ने स्वर्ण पदक जीता। पोलवाल्ट इवेंट में प्रवीण ने स्वर्ण पदक हासिल किया। लंबी कूद इवेंट में शशि ने स्वर्ण पदक जीता। जबकि ट्रिपल जंप इवेंट में भी शशि ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। हेमर थ्रो इवेंट में साक्षी ने स्वर्ण पदक जीता और जेवलिन थ्रो इवेंट में खुशी ने स्वर्ण पदक हासिल किया। 400 मीटर दौड़ में धर्मेंद्र ने रजत पदक जीता। स्वास्तिक ने पोलवाल्ट इवेंट में रजत पदक हासिल किया। वंशिका ने 400 मीटर दौड़ में रजत पदक जीता। 100 मीटर हर्डल इवेंट में सीमा ने रजत पदक प्राप्त किया। जेवलिन थ्रो इवेंट में प्रीति ने रजत पदक जीता और हैप्टाथलान इवेंट में साक्षी ने रजत पदक हासिल किया। हाई जंप इवेंट में शशि प्रताप ने कांस्य पदक जीता। ट्रिपल जंप इवेंट में विवेक तंवर ने कांस्य पदक हासिल किया। भूमिका ने ट्रिपल जंप इवेंट में कांस्य पदक जीता। स्वीटी ने 5 किलोमीटर रेस वॉक इवेंट में कांस्य पदक हासिल किया और हैप्टाथलान इवेंट में मुस्कान ने कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed