{"_id":"67f162ead3ad64dde70f6bd1","slug":"players-are-deprived-of-basic-facilities-in-bhim-stadium-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-132328-2025-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: भीम स्टेडियम में खिलाड़ी मूलभूत सुविधाओं से महरूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: भीम स्टेडियम में खिलाड़ी मूलभूत सुविधाओं से महरूम
Sat, 05 Apr 2025 10:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sat, 05 Apr 2025 10:35 PM IST
विज्ञापन
भिवानी के भीम स्टेडियम में खेल अभ्यास करती खिलाड़ी।
भिवानी। मिनी क्यूबा के नाम से प्रचलित शहर भिवानी में खेल सुविधाओं के नाम पर बना एकमात्र भीम खेल परिसर के हालत बदहाल है। स्टेडियम में अभ्यास के लिए आने वाले खिलाड़ी मूलभूत सुविधाओं से महरूम हैं। स्टेडियम में शौचालय के गेट टूटे हैं। स्टेडियम में बनी करोड़ों रुपये की दर्शक दीर्घा को कंडम घोषित किया जा चुका है।
हॉकी मैदान में अभ्यास करने वाले खिलाड़ी पानी, नेट, लाइट को तरस रहे हैं। वेट लिफ्टिंग का अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वेट लिफ्टिंग का अभ्यास करने के लिए पर्याप्त वेट नहीं है। फिलहाल टूटे हुए वेट के साथ ही खिलाड़ी अभ्यास कर रहे हैं।
रनिंग ट्रैक के हालात पर दौड़ते समय मिट्टी उड़ रही है। सिंथेटिक ट्रैक टूट कर जर्जर हो चुका है। स्टेडियम के शौचालय में लगे हुए गेट टूट चुके हैं। स्टेडियम के रखरखाव के लिए किसी प्रकार के चौकीदार की व्यवस्था नहीं है। सुविधाओं की कमी के चलते उभरते खिलाड़ियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
इस बारे में जिला खेल अधिकारी सत्येंद्र कुमार से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि स्टेडियम में विकास कार्यों के लिए बजट मांग पत्र बना कर निदेशालय को भेज रखा है। इसके अलावा समय-समय पर स्टेडियम के अंदर सुधारीकरण के लिए कार्य किए जा रहे हैं। किसी खिलाड़ी को किसी प्रकार की समस्या नहीं आने दी जाएगी।
-- -- -- -- -
स्टेडियम में मूलभूत सुविधाएं तोड़ रही दम
खेल परिसर में स्थित शौचालय के गेट टूटे हुए हैं। शौचालय में लगी सीट, पानी के नल बंद पड़े हैं। दरअसल, शहर में खेल स्टेडियम को बने हुए लंबा समय हो चुका है। लेकिन खेल परिसर में बिजली, पानी जैसी सुविधाओं से खिलाड़ी महरूम हैं। शौचालयों के हालात खराब हैं। मैदान में लगी लाइटें बंद पड़ी हैं। खेल परिसर में अभ्यास कर अंतरराष्ट्रीय खेलों में खिलाड़ी पदक जीत चुके हैं। लेकिन नए खिलाड़ियों को वो सभी सुविधाएं नहीं मिल रही।
-- --
स्टेडियम का समय-समय पर सुधारीकरण किया जा रहा है। स्टेडियम के विकास कार्यों के लिए बजट बना कर निदेशालय को भेज रखा है। किसी खिलाड़ी को किसी प्रकार की समस्या नहीं आने दी जाएगी।
- सत्येंद्र कुमार, जिला खेल अधिकारी, भिवानी।