फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   play, compition, discuss through, players, saurav and ramesh won

डिस्कस थ्रो में सौरभ और जैवेलिन थ्रो में रमेश अव्वल

Thu, 18 Aug 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Thu, 18 Aug 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
play, compition, discuss through, players, saurav and ramesh won
खेलकूद प्रतियोगिता - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
भीम स्टेडियम में स्कूली ब्वॉयज की एथलेटिक्स स्पर्धा के अंडर-19 डिस्कस थ्रो में एसकेएम स्कूल के सौरभ व जैवेलिन थ्रो में वैश्य स्कूल के रमेश ने अव्वल स्थान हासिल किया। वहीं डिस्कस थ्रो में बीकेवीएम मिताथल के सचिन ने द्वितीय, वैश्य स्कूल के देविंद्र ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। तो अंडर-19 जैवेलिन थ्रो में पारस ने द्वितीय स्थान हासिल किया। अंडर-17 में टीआईटी के भव्य ने पहला, वैश्य स्कूल के सम्रजीत ने दूसरा, आशीष ने तीसरा स्थान हासिल किया। अंडर-17 पैदल चाल में हाई स्कूल दिनोद के कुलदीप ने पहला व मनेश ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

बुधवार को प्रतियोगिता का शुभारंभ गवर्नमेंट स्कूल के प्राचार्य शिवकुमार तंवर ने किया। जोन सचिव विरेंद्र घनघस ने बताया कि ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में विजयी रहने वाले खिलाड़ी 22 जुलाई से होने वाली जिलास्तरीय स्पर्धा में  भाग लेंगे। इस अवसर पर डीपीई प्रदीप, जगबीर, सतीश, रामपाल, रविंद्र, अनिल, सुनील, पुष्पा, राज अहलावत, शिव मोहन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


ये रहे परिणाम
हाई जंप: अंडर-19 वर्ग हाई जंप में जीएसएसएस के संजय ने पहला, वैश्य स्कूल के दिनेश ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। लांग जंप मेें डीपीएस स्कूल के दिनेश ने अव्वल, वैश्य स्कूल के अभिषेक ने दूसरा, धारेडू के नवीन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 आयुवर्ग में हाई जंप में हलवासिया विद्या विहार के पियुष ने अव्वल रहा। लांग जंप: अंडर-17 लांग जंप में भिवानी के पंकज, हैप्पी स्कूल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रिंस ने दूसरा, डीपीएस के दीपक ने तृतीय स्थान हासिल किया। अंडर-14 में एसआरएस के विशाल ने अव्वल पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शॉटपुट: अंडर-19 वर्ग की शॉटपुट स्पर्धा में धारेडू के संजय ने पहला, मिताथल के सचिन ने दूसरा, बीपीएस के सागर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं अंडर-14 मेें एसआरएस के विशाल ने अव्वल स्थान हासिल किया।,
दौड : अंडर-19 की 5000 मीटर दौड में वैश्य स्कूल के प्रतीक ने पहला, मानहेरू के संदीप ने दूसरा व संदीप कुमार ने तीसरा स्थान हासिल किया। 200 मी. दौड़ में देवसर के महेश ने पहला, जीलिट्रा के दीपक ने द्वितीय, कितलाना के शेखर ने तीसरा, तो 100 मीटर दौड में डीपीएस के दिनेश ने प्रथम, देवसर के महेश ने द्वितीय, बापोडा के संजीव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ में जीलिट्रा स्कूल के हरीश, राजकीय स्कूल के अंकित, कितलाना के शेखर, 800 मीटर में धारेडू के अजय, भिवानी के आशीष, बडेसरा के प्रवीण तो 1500 मीटर दौड़ में देवसर के मनोज, प्रहलादगढ़ के प्रदीप, वैश्य स्कूल के मुकुल ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान हासिल किया।

अंडर-17 में 3000 मीटर दौड में ढ़ाणी हरसुख के संदीप अव्वल, दिनोद के योगेश ने द्वितीय, बडेसरा के सन्नी ने तीसरे स्थान पर रहे। 200 मीटर दौड में हालुवास के आकाश, दक्ष बालमंदिर के सोमबीर, टीआईटी के सत्यम कुमार तो 100 मीटर दौड़ में सरस्वती विद्या विहार के रवि, हालुवास के आकाश व दक्ष बालमंदिर के सोमबीर के क्रमश पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड में वैश्य स्कूल दिनेश, नंदगांव के सतपाल, गुजरानी के प्रदीप व 800 मीटर दौैड़ में धारेडू के सुरेंद्र, सरस्वती विद्या विहार के अंकित, डीपीएस के अजय ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल किया। 1500 मीटर में मेहन्दा ढ़ाणी के अमित कुमार ने पहला, सरस्वती विद्या विहार के सोमबीर ने दूसरा, डीपीएस के अजय ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
अंडर-14 वर्ग की 600 मीटर दौड़ में केशव शिक्षा निकेतन के जतिन, मानहेरू के प्रदीप, कालुवास के ललित व 200 दौड़ में राजकीय स्कूल भिवानी के दीपक, बडेसरा के अनीश व मानहेरू के सुरेंद्र क्रमश पहले, दूसरे, तीसरे स्थान पर रहे।

100 मीटर दौड़ में हलवासिया विद्या मंदिर के उत्तम, भिवानी के दीपक, नवीन तो 400 मीटर में राजकीय स्कूल के दीपक, धारेडू के रवि, भिवानी के  नवीन ने क्रमश प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed