फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Pits should not become the cause of accidents in fog

Bhiwani News: कोहरे में कहीं बन न जाए हादसों की वजह

Tue, 19 Nov 2024 10:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 19 Nov 2024 10:22 PM IST
विज्ञापन
Pits should not become the cause of accidents in fog
शहर के रोहतक गेट पर सड़क के बीच बना गड्ढा।
भिवानी। कोहरे और धुंध की शुरुआत के बाद मुख्य रास्तों के बीच बने खतरनाक गड्ढे किसी भी समय जानलेवा साबित हो सकते हैं। हालांकि ये गड्ढे शहर के मुख्य चौराहों और रास्तों में बीचोंबीच बने हैं, जहां दिनभर वाहन चालक इन पर से हिचकोले खाकर गुजर रहे हैं।
विज्ञापन

कोहरा गहराने के साथ ही वाहन चालकों को सड़क के बीच बने ये गड्ढे दिखाई नहीं दे पाते, ऐसे में इनसे हादसों का अंदेशा हमेशा बना रहता है। संबंधित विभागों के अधिकारी भी इन गड्ढों को पाटने में उदासीनता दिखा रहे हैं।
विज्ञापन

सर्दी के दौरान मौसम में धुंध गहराने लगी है, ऐसे में सड़कों के बीच सुरक्षित यातायात को लेकर केवल जागरूकता कार्यक्रम ही लोगों की जान नहीं बचा पाएंगे, बल्कि धरातल पर भी काम करने जरूरी हैं। शहर के अंदर मुख्य सड़कों पर सात से आठ ऐसे बिंदु हैं, जहां खतरनाक ढंग से गहरे गड्ढे वाहन चालकों को न केवल हिचकोले दे रहे हैं, बल्कि इनकी वजह से कई दुपहिया वाहन चालक भी चोटिल हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में इन गड्ढों को भरने में विभागीय अधिकारी भी एक दूसरे पर जिम्मेदारी थोप रहे हैं। सड़क के बीच सीवर मैनहोल बने हैं। इनकी सफाई के दौरान आसपास की सड़क कर्मचारी तोड़ देते हैं और सफाई के बाद इसे अपने ही हाल पर छोड़ देते हैं। इस कारण यहां खतरनाक गड्ढे बन गए हैं। वहीं संबंधित विभाग और हाईवे अथॉरिटी अधिकारी भी इन्हें दुरुस्त कराना जरूरी नहीं समझते। ऐसे में ये गड्ढे दुपहिया वाहन चालकों के लिए कभी भी यमराज बन सकते हैं।

सड़क सुरक्षा को लेकर सुनिश्चित करें उपाय : उपायुक्त
उपायुक्त महावीर कौशिक ने धुंध के चलते जिले में स्थित सडकों, राजमार्गों पर सफेद पट्टी, डिवाइडर की मरम्मत, साइन बोर्ड व पेड़ों, झाड़ियों की कटाई-छटाई के लिए अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि शीतकालीन ऋतु आरंभ हो चुकी है जिसके फलस्वरूप धुंध होने की वजह से दुर्घटना होने की प्रबल संभावना बनी रहती है। डीसी की ओर से जिलास्तरीय सड़क सुरक्षा कमेटी एवं सुरक्षित स्कूल वाहन नीति की त्रैमासिक बैठक में पहले भी निर्देश दिए जा चुके हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते कहा कि रोड के किनारों पर उगीं हुई झाड़ियां व पेड़ों की टहनियां जो रोड पर झुकी हुई है व रोड के ऊपर तीव्र मोड़ पर कैंट आई व सफेद पट्टी भी नहीं बनी हुई है। इससे रास्ता स्पष्ट दिखाई नहीं दे रहा है। इन सभी कार्यों को अतिशीघ्र करें। इसके अतिरिक्त अन्य सडक़ो पर बने डिवाइडर पर पेंट भी करवाएं और दुर्घटना प्रबल स्थलों के पास सड़कों पर साइन बोर्ड भी लगाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed