{"_id":"640cb35a6069e55c1b0fa4a4","slug":"pits-filled-in-40-km-road-from-bhiwani-to-hansi-now-the-work-of-making-fourlane-will-start-soon-bhiwani-news-c-21-hsr1027-76823-2023-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: भिवानी से हांसी तक 40 किलोमीटर सड़क में भरे गड्ढे, अब जल्द शुरू होगा फोरलेन बनाने का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: भिवानी से हांसी तक 40 किलोमीटर सड़क में भरे गड्ढे, अब जल्द शुरू होगा फोरलेन बनाने का काम
Sat, 11 Mar 2023 10:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sat, 11 Mar 2023 10:29 PM IST
विज्ञापन
भिवानी-हांसी मुख्य मार्ग से गुजरते वाहन।
भिवानी। भिवानी से हांसी तक 40 किलोमीटर लंबा फोरलेन निर्माण का इंतजार अब जल्द खत्म होगा। एनएच 48बी ने फोरलेन मार्ग के टेंडर करा दिए हैं। इसके बाद एक माह के अंदर वर्कऑर्डर अलॉट कर काम शुरू करा दिया जाएगा। फोरलेन पर भिवानी से हांसी तक मात्र 30 मिनट में सफर तय होगा। फिलहाल भिवानी से हांसी पहुंचने में सवा घंटा लग रहा है। फोरलेन बनाने से पहले सड़क पर बने गड्ढे भी भरे जा चुके हैं। फोरलेन के बाद सड़क 14 मीटर चौड़ी होगी और इसके बीच में भी डिवाइडर बनाया जाएगा। भूमि अधिग्रहण का काम पहले ही पूरा हो चुका है। भिवानी से हांसी शहर तक सड़क को फोरलेन किया जाएगा। इसमें भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद कार्य के टेंडर कराए जा चुके हैं। एनएच 48बी अथॉरिटी की ओर से ये कार्य 2025 तक पूरा कराया जाएगा। फोरलेन के इस प्रोजेक्ट पर 1322.13 करोड़ का बजट खर्च होगा। शहर के हांसी चौक से तिगड़ाना मोड़ तक पहले ही इस मार्ग को फोरलेन बनाया जा चुका है। लेकिन अब शहर के तिगड़ाना मोड़ से लेकर हांसी शहर तक करीब 40 किलोमीटर दायरे की सड़क को फोरलेन की तर्ज पर चौड़ा किया जाएगा। बीच में डिवाइडर के बाद दोनों तरफ सात-सात मीटर चौड़ी सड़क बनाई जाएगी। रास्ते में आने वाले गांव जाटूलुहारी, बवानीखेड़ा, सिंकदरपुर में बाईपास निर्माण भी किया जाएगा। इसके बाद कस्बों की वजह से वाहनों की फोरलेन पर रफ्तार पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
हादसा संभावित बिंदुओं से भी मिलेगी निजात, संकरे मोड़ भी होंगे चौड़े
भिवानी-हांसी मुख्य मार्ग पर करीब पांच से छह हादसा संभावित बिंदु भी हैं, जिनसे फोरलेन बनने के बाद निजात मिल जाएगी। वहीं संकरे मोड़ भी चौड़े होंगे। इनमें तिगड़ाना मोड़, प्रेमनगर बीबीएमबी के पास, बवानीखेड़ा मोड़, जाटूलुहारी पीर मजार के पास संकरा मोड़, जीताखेड़ी के पास संकरा मोड़, सुंदर नहर के पास संकरा मोड़ शामिल हैं। यहां सालभर में अत्यधिक हादसे होते हैं।
आठ साल बाद सिरे चढ़ा मामला, 2016 में हुई थी सीएम घोषणा
मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने भिवानी जिले के गांव तिगड़ाना में 2016 में भिवानी-हांसी मुख्य मार्ग को फोरलेन किए जाने की घोषणा की थी। इसके बाद ये मामला आठ साल बाद सिरे चढ़ा। फिलहाल भूमि अधिग्रहण का काम भी पूरा हो गया। इसके बाद अब फोरलेन के निर्माण की अलॉटमेंट कंस्ट्रक्शन कंपनी को करनी बाकी है। इसके बाद ये परियोजना 2025 तक पूरी होनी है।
विज्ञापन
भिवानी-हांसी मार्ग को फोरलेन किए जाने के लिए टेंडर कराए जा चुके हैं। एक माह के अंदर टेंडर खोले जाएंगे और वर्कऑर्डर जारी कर काम शुरू करा दिया जाएगा। भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पहले ही पूरी हो चुकी है।
- राजेश गुप्ता, मैनेजर एनएच 148बी अथॉरिटी।