फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Pink buses strayed from the route

Bhiwani News: लड़कियों के लिए मिलीं पिंक बसें रूट से भटकी

Sat, 29 Jun 2024 04:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 29 Jun 2024 04:54 AM IST
विज्ञापन
Pink buses strayed from the route
हरियाणा सरकार की ओर से वर्ष 2020 में रोडवेज को दी गईं आठ पिंक बसें अन्य रूटों पर लगाकर सवारियां
भिवानी। गांवों की लड़कियों को कॉलेज तक लाने, ले जाने लिए हरियाणा सरकार की ओर से वर्ष 2020 में रोडवेज को दी गईं आठ पिंक बसें अन्य रूटों पर लगाकर सवारियां ढोईं जा रहीं हैं। इनमें से कुछ का फ्लाइंग चेकिंग में भी इस्तेमाल किया जा रहा है।
विज्ञापन

सरकार ने महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए पिंक बसें चलाई थीं। जिससे ग्रामीण क्षेत्रों से पढ़ने के लिए स्कूल या कॉलेज आने जाने के लिए लड़कियों को असुविधा न हो। यह बसें ऐसे रूटों पर चलानी थी, जिन पर महिलाओं और लड़कियों की संख्या ज्यादा हो।
विज्ञापन

इसके लिए सरकार ने वर्ष 2020 में भिवानी डिपो को आठ पिंक बसें दीं थीं। जिन्हें रोडवेज प्रशासन फ्लाइंग दस्ते और अन्य रूटों पर सवारियां ढोने के लिए चला रहा है जबकि छात्राओं को सामान्य बसों में सफर करना पड़ रहा है। इन बसों में सुबह के समय भीड़ ज्यादा होने के कारण लड़कियां सवार नहीं हो पा रहीं हैं। इस स्कूल या कॉलेज पहुंचने में उन्हें देरी हो है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल स्कूल और कॉलेजों की छुट्टियां होने के कारण पिंक बसों का संचालन अन्य रूटों पर किया जा रहा है। छुट्टियां खत्म होने के बाद इन बसों को लड़कियों के लिए चलाया जाएगा। - विक्रम सिंह कंबोज, डिपाे महाप्रबंधक, भिवानी।
----------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed