{"_id":"6338846d45e06174cc30ce73","slug":"physician-otp-reaching-200-patients-daily-suffering-from-cough-cold-fever-bhiwani-news-hsr6434797129","type":"story","status":"publish","title_hn":"खांसी, जुकाम, बुखार से ग्रस्त रोजाना 200 मरीज पहुंच रहे फिजिशियन ओपीडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खांसी, जुकाम, बुखार से ग्रस्त रोजाना 200 मरीज पहुंच रहे फिजिशियन ओपीडी
विज्ञापन
भिवानी। मौसम में हुए बदलाव के कारण इन दिनों जिला नागरिक अस्पताल की ओपीडी में लगातार मरीजों की संख्या बढ़ रही है। इनमें से भी अधिकतर मरीजों को जुकाम, खांसी, बुखार की दिक्कतें हैं। जिला नागरिक अस्पताल के फिजिशियन से चेकअप करवाने के लिए शनिवार को 200 से अधिक मरीज पहुंचे। चिकित्सक मरीजों को दवा के साथ एहतियात बरतने की सलाह दे रहे हैं। इनमें सबसे अधिक मरीज सर्दी, बुखार और खांसी के शामिल हैं।
डॉक्टरों का कहना है कि मौसम बदलाव के कारण भी लोगों में वायरल फीवर और खांसी के लक्षण पाए जा रहे हैं। ऐसे में सभी को सावधान रहने की आवश्यकता है। सबसे अधिक बुखार के मरीज मिल रहे हैं। वायरल बुखार और खांसी, छींकने-खांसने के दौरान एक व्यक्ति से दूसरे में फैलता है। अगर मास्क पहनकर घर से निकलें तो इन बीमारियों से बचा जा सकता है।
---------
ओपीडी में लगी थी लंबी कतार
जिला नागरिक अस्पताल की ओपीडी में शनिवार को डॉक्टरों के पास काफी भीड़ थी। इलाज कराने आए लोगों में अधिक संख्या में बुखार से पीड़ित थे। किसी को बुखार से बदन दर्द की शिकायत थी तो कोई खांसी-जुकाम से परेशान था। अस्पताल की फिजिशियन ओपीडी में 200 के करीब मरीजों ने इलाज के लिए पंजीकरण कराया था। इसमें कुछ बीपी शुगर और अन्य बीमारियों के मरीज भी शामिल थे।
विज्ञापन
--------
मौसम बदलाव होने के कारण बड़ी संख्या में ऐसे मरीज अस्पताल आ रहे हैं, जिनको खांसी, जुकाम और बुखार है। साथ ही शरीर में दर्द की शिकायत लेकर भी लोग आ रहे हैं। जो भी मरीज अस्पताल में आ रहे हैं, सभी का उपचार किया जा रहा है। दवाएं भी दी जा रही हैं। लक्षण के आधार पर आवश्यकतानुसार कोरोना जांच की भी सलाह दी जा रही है।
- डॉ. यतिन गुप्ता, सीनियर फिजिशियन, जिला नागरिक अस्पताल।