{"_id":"6a5912e0e66f44f4d8041ec3","slug":"physical-efficiency-test-for-army-recruitment-in-rohtak-on-july-26-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-153972-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: रोहतक में सेना भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षण 26 जुलाई को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: रोहतक में सेना भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षण 26 जुलाई को
Thu, 16 Jul 2026 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Thu, 16 Jul 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
भिवानी। सेना भर्ती कार्यालय, चरखी दादरी के भर्ती निदेशक ने बताया कि कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (सीईई) 2026-27 के तहत जेसीओ (रिलिजियस टीचर), सोल्जर टेक्निकल (नर्सिंग असिस्टेंट), हवलदार एजुकेशन और सिपाही फार्मा श्रेणियों के चयनित अभ्यर्थियों की सूची 12 जुलाई को भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी गई है।
चयनित अभ्यर्थी भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट से अपना रैली एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। चरखी दादरी, भिवानी, रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ जिलों के अभ्यर्थियों का शारीरिक दक्षता परीक्षण (फिजिकल टेस्ट) 26 जुलाई को सुबह चार बजे राजीव गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम, रोहतक में आयोजित किया जाएगा।
भर्ती निदेशक ने सभी अभ्यर्थियों से निर्धारित समय पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ परीक्षा स्थल पर पहुंचने की अपील की है। उन्होंने बताया कि सेना भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी, निष्पक्ष और योग्यता आधारित है। अभ्यर्थी किसी भी प्रकार के फर्जी एजेंट, बिचौलियों या धोखाधड़ी के झांसे में न आएं। संवाद