फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Permits of private buses will be canceled on collecting rent from college girl students: Deputy Chief Minister

कॉलेज छात्राओं से किराया वसूलने पर निजी बसों के परमिट होंगे रद्द : उपमुख्यमंत्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Permits of private buses will be canceled on collecting rent from college girl students: Deputy Chief Minister
देवीलाल भवन में पहुंचे उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला। विज्ञप्ति - फोटो : Bhiwani
भिवानी। उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि प्रदेश में कॉलेज जानी वाली छात्राओं के लिए जीरो पास लागू किया गया है। कॉलेज जाने वाली छात्राओं से न केवल सरकारी बसों में बल्कि निजी बसों में भी किसी प्रकार का किराया नहीं लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि कोई निजी बस संचालक किसी छात्रा से किराया मांगता है तो उसका वीडियो बनाकर भेजना, तुरंत प्रभाव से संबंधित बस का रूट परमिट रद्द कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

उप मुख्यमंत्री रविवार देर शाम स्थानीय देवी लाल सदन में कार्यकर्ताओं से रूबरू हो रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश की गठबंधन सरकार जनहित में कार्य कर रही है। कोरोना और किसान आंदोलन के चलते प्रभावित विकास कार्यों में तेजी लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि विरोधी लोग शुरू से ही गठबंधन सरकार के किसी भी समय टूटने का भ्रामक प्रचार कर रहे हैं, लेकिन यह सब विरोधियों का मात्र भ्रम है। उन्होंने कहा कि जजपा अपने एजेंडे पूरी तरह कायम है। वृद्धावस्था सम्मान भत्ता में वृद्धि की जा रही है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की पंचायतों में 50 प्रतिशत हिस्सेदारी की गई है। इसी प्रकार से बीसी ए का पंचायतों में आठ प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित की गई है।
विज्ञापन

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि उनके एजेंडे में शामिल निजी क्षेत्र में हरियाणा में लगे उद्योगों में प्रदेश के युवाओं के लिए 75 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया है। इससे युवाओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। उन्होंने गठबंधन सरकार के दो साल के कार्यकाल में जेजेपी ने अब तक अपने एजेंडे में शामिल 40 प्रतिशत वादे पूरे करने का काम कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. केसी बांगड़, पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान, प्रदेश अध्यक्ष श्रमिक प्रकोष्ठ संजीव मंदोला, जिला प्रधान विजय सिंह गोठड़ा, पूर्व विधायक शिव शंकर भारद्वाज, राष्ट्रीय सचिव बलदेव घणघस, पार्षद ईश्वर मान, राम सिंह वैद्य, सीताराम सिंगल, अलका आर्य, युवा जिला प्रधान राजेश भारद्वाज, बवानीखेड़ा हलका प्रधान जगदीश धनाना, रविंद्र पटोदी तोशाम, भिवानी शहरी प्रधान मामन प्रजापति, भिवानी हलका प्रधान उमेद गौरीपुर, महिला जिलाध्यक्ष सिलोचना पोटलिया, पार्टी जिला मीडिया प्रभारी शंकर आहूजा, डॉ. जयबीर बूरा, प्रो. कर्ण सिंह, राजबीर तालू, प्रदीप खरकिया, रामेश्चर चांग, गुड्डी लांगयान, विकास बुडानिया, बल्लू बामला, यशवीर घणघस, राजकुमार ओबरा, महेंद्र गोकुलपुरा, प्रदीप गोयल, सुरेंद्र राठी, मेहरचंद सांगवान, अवतार सांगवान सहित अनेक पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed