Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Permit hurdles on routes to other states shrink the operational reach of state transport services.

Bhiwani News: दूसरे राज्यों की राह में परमिट का रोड़ा, सिमटा रोडवेज का दायरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Permit hurdles on routes to other states shrink the operational reach of state transport services.
भिवानी रोडवेज कर्मशाला में बिना टायराें के खड़ीं रोडवेज बस ।
भिवानी। इंटर स्टेट रूट परमिट नहीं मिलने से भिवानी रोडवेज का दायरा दूसरे राज्यों में सिमट गया है। चुनिंदा शहरों तक ही बसें पहुंच रही हैं वहीं शाम ढलते ही कई रूटों पर पहिये थम जाते हैं और यात्रियों को आवागमन के लिए निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ता है।
विज्ञापन

भिवानी डिपो से फिलहाल देहरादून, मुरादाबाद, झुंझुनू, सीकर, दिल्ली, आगरा, अलीगढ़ और मथुरा के लिए बसों का संचालन हो रहा है। इसके अलावा भिवानी से वाया 152-डी चंडीगढ़ के लिए भी बस सेवा उपलब्ध है। डिपो में कुल 10 एसी बसें हैं, जिनका संचालन तोशाम, लोहारू और भिवानी से किया जा रहा है। किलोमीटर स्कीम के तहत 15 बसें भी चल रही हैं। इन बसों में परिचालक रोडवेज का और चालक निजी कंपनी का होता है।
विज्ञापन

लंबी दूरी के रूटों के साथ स्थानीय मार्गों पर भी बस सेवा का दायरा सीमित है। भिवानी से हांसी के लिए शाम साढ़े छह बजे के बाद बसें नहीं मिलतीं। चरखी दादरी और जींद के रूट पर भी देर रात बस सेवा उपलब्ध नहीं है। निजी बसों का संचालन भी शाम साढ़े छह से सात बजे तक ही होता है। इसके बाद यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए निजी वाहनों पर निर्भर रहना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम ढलते ही थम जाते हैं कई रूटों पर पहिये
भिवानी से चरखी दादरी, हांसी, जींद और लोहारू के लिए देर शाम तक बस सेवा बहाल करने की मांग उठ रही है। दूसरे राज्यों की बसें देर रात यहां से गुजरती हैं लेकिन पूरी सवारी होने के कारण कई बसें भिवानी में ठहराव नहीं करतीं। इससे देर रात सफर करने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ जाती है। यात्रियों का कहना है कि रेलवे की समय सारिणी के अनुरूप भी बस सेवा उपलब्ध नहीं है जबकि कई ट्रेनें रात 10 बजे के बाद चलती हैं।

पंजाब के शहरों के लिए सीधी बस सेवा नहीं

लंबी दूरी के कई रूटों पर भिवानी से सीधी बस सेवा उपलब्ध नहीं है। खासकर पंजाब के शहरों के लिए यहां से कोई सीधी बस नहीं चलती। भिवानी से लुधियाना और अमृतसर जाने वाले यात्रियों को पहले हिसार पहुंचना पड़ता है। इसके बाद वहां से देर रात ट्रेन के जरिये आगे का सफर करना पड़ता है। -गर्वित वर्मा।


भिवानी में शाम होते ही रोडवेज बसों का संचालन थम जाता है। देर शाम किसी भी रूट पर बस नहीं मिलती। ऐसे में देर तक सफर करने वाले यात्रियों के लिए रोडवेज को बस सेवा उपलब्ध करानी चाहिए। रेलवे की समय सारिणी के अनुसार भी यात्री सफर नहीं कर पा रहे हैं क्योंकि कई ट्रेनें रात 10 बजे के बाद चलती हैं। -जोगिंदर।


रोडवेज को भिवानी से चरखी दादरी, हांसी, जींद और लोहारू के लिए देर शाम बस सेवा बहाल करनी चाहिए। दूसरे राज्यों की बसें देर रात यहां से गुजरती हैं लेकिन पूरी सवारी होने के कारण कई बसें भिवानी में ठहराव नहीं करतीं। इससे देर रात सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ती है। -नवीन शर्मा।


रोडवेज की समय सारिणी में बड़े शहरों और लंबी दूरी के रूटों के साथ ग्रामीण मार्गों पर भी बस सेवा की स्थिति ठीक नहीं है। पहले जिन बड़े शहरों तक रोडवेज की बसें जाती थीं, वहां लंबे समय से इंटर स्टेट रूट परमिट नहीं मिल रहे हैं। इनमें खासकर पंजाब के शहर शामिल हैं। -प्रवीन जांगड़ा।



अप्रैल से अगस्त तक भिवानी डिपो की 199 बसों ने प्रदेश में सबसे अधिक 74 हजार किलोमीटर की दूरी तय की है। दूसरे राज्यों के कई बड़े शहरों के लिए भी रोडवेज की सीधी बस सेवा संचालित की जा रही है। सभी महत्वपूर्ण रूटों पर भिवानी से बसें चल रही हैं। हालांकि, कुछ नए रूट इंटर स्टेट परमिट और संबंधित राज्यों की रुचि के अनुसार भी संचालित किए जा सकते हैं। ऐसे रूटों पर हमारी और संबंधित शहरों की बसों का संचालन आपसी सहमति से होता है। -दीपक कुंडू, डिपो महाप्रबंधक, भिवानी डिपो, हरियाणा राज्य परिवहन विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed