फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   People should make lotus bloom, we will not let any shortage in the development of Bawanikheda: Naib Singh Saini

जनता कमल खिलाए, हम बवानीखेड़ा के विकास में कमी नहीं रहने देंगे : नायब सिंह सैनी

Wed, 26 Feb 2025 09:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 26 Feb 2025 09:17 PM IST
विज्ञापन
People should make lotus bloom, we will not let any shortage in the development of Bawanikheda: Naib Singh Saini
बवानीखेड़ा के गुलाब सिंह पार्क के समीप ओड धर्मशाला में जन आर्शीवाद सभा में मौजूद मुख्यमंत्री ना
बवानीखेड़ा। कस्बे के गुलाब सिंह पार्क पास के पास स्थित ओड धर्मशाला में बुधवार को मुख्यमंत्री नायब सैनी ने जन आशीर्वाद सभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री नगर पालिका चुनावों के प्रचार के दौरान भाजपा प्रत्याशी सुंदर अत्री के पक्ष में वोट की अपील करने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव की तरह निकाय चुनाव में भी कांग्रेस की हालत खराब है। बवानीखेड़ा में कमल खिलाने का काम करें। हम विकास में कमी नहीं रहने देंगे
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सात तारीख को हरियाणा का बजट सत्र शुरू होने जा रहा है। भाजपा अपने विधानसभा के चुनावी वायदे को पूरा करने की तरफ एक बड़ा कदम बढ़ा रही है। इसके तहत महिलाओं को 2100 रुपये देने का प्रावधान वर्तमान बजट में किया जाएगा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने भाजपा सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार ने 15 हजार 440 परिवारों को प्रदेश के 14 शहरों में 30-30 गज के प्लॉट देने का कार्य किया है। वहीं प्रदेश के 100 दिन के उनके कार्यकाल के दौरान गांव की पंचायत भूमि में 20 वर्ष तक मकान बनाकर रहने वालों को कैबिनेट में निर्णय लेकर उन्हें मालिकाना हक देने का कार्य राज्य सरकार ने किया है। इसके साथ ही महिलाओं को 500 रुपये में गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि नगर निकाय चुनावों में प्रचार के दौरान वे अलग-अलग जिलों में गए। इस दौरान उन्होंने देखा कि पूरे प्रदेश में भाजपा के पक्ष में तरफा माहौल है। उन्हें पूरी उम्मीद है कि जिस तरह से बवानीखेड़ा के लोगों ने एकजुटता से विधायक को वोट दे कर एकता का परिचय दिया था। एक बार फिर कस्बे की जनता भाजपा प्रत्याशी सुंदर अत्री को वोट दे कर कस्बे में ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने का काम करेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस दुकानदारी खोले बैठी थी, लेकिन जनता ने विधानसभा चुनाव में उनकी दुकान पर बड़ा ताला लगा दिया। पहले तो कांग्रेस को थोड़ी सी आस थी कि सत्ता में आ जाएंगे, अब कांग्रेस की वो आस भी खत्म हो गई है। पूरे हरियाणा में भाजपा के पक्ष में एक तरफ माहौल बना हुआ है। दिल्ली विधानसभा चुनाव की तरह जनता हरियाणा के निकाय चुनाव में भी कांग्रेस को जीरो पर आउट करेगी।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सुंदर अत्री को भारी मतों से जीताकर बवानीखेड़ा के विकास में हिस्सेदार बनें। जनसभा में पूर्व मंत्री जेपी दलाल, पूर्व राज्यसभा सांसद जनरल डीपी वत्स, विधायक कपूर वाल्मीकि, विधायक घनश्याम सर्राफ, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य वीरेंद्र, जिला अध्यक्ष मुकेश गौड़, महामंत्री हर्षवर्धन मान, प्रदीप राणा, संदीप श्योराण और रामगोपाल सैनी मौजूद रहे।

ये हुए भाजपा में शामिल
जनसभा के दौरान इनेलो के टिकट पर चुनाव लड़ चुके आजाद वाल्मीकि, जाटू लुहारी के सरपंच जयदेव, तिगड़ाना के पूर्व सरपंच नेत्रपाल, रेवाड़ी खेड़ा के पूर्व सरपंच जोगेंद्र परमार, धनी हरसुख के पूर्व सरपंच हंसराज, अनिल सिंह, कप्तान मदन सिंह, कालू मेंबर, राम अवतार, नीरज परमार और महावीर अत्री भाजपा में शामिल हुए। इस दौरान सभी का मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पटका पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed