फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   People remained troubled for two days due to power failure

Bhiwani News: बिजली गुल होने से लोग दो दिन तक रहे परेशान

Tue, 06 Feb 2024 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 06 Feb 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
People remained troubled for two days due to power failure
बहल। बिजली गुल होने से रविवार और सोमवार को कस्बे के लोग परेशान रहा। रविवार शाम करीब पांच बजे अचानक बिजली गुल हो गई।
विज्ञापन

लोगों ने सोशल मीडिया के माध्यम से बिजली निगम के बने ग्रुप में जानकारी ली तो पता चला कि इलेवन केवी की लाइन फाल्ट आ गया। निगम कर्मचारी फाल्ट ढूंढने निकले तो लाइन में एक जगह नहीं बल्कि चार जगह पर फाल्ट मिली। इस वजह से रात करीब नौ बजे तक कस्बे के आधे हिस्से की बिजली ही चालू हो सकी। जबकि, ऑटो मार्केट, भिवानी रोड, राजगढ़ मोड़ से गोकलपुरा मोड़, मस्जिद एरिया व पिलानी रोड पर बिजली गुल रही। लोगों को रात अंधेरे में ही बितानी पड़ी। लोगों को कुछ देर तक इंवर्टर से बिजली मिली पर कुछ समय बाद वो भी जवाब दे गए। इस कारण लोग रविवार रात भर परेशान रहे। लोगों को उम्मीद थी कि सोमवार सुबह कर्मचारियों के काम शुरू करने के बाद बिजली आ जाएगी पर कर्मचारी बिजली आने की समय सीमा बढ़ाते रहे और शाम पांच बजे तक बिजली सप्लाई सुचारू नहीं हो सकी थी। बिजली गुल होने से लोग रविवार रात को व सोमवार को दिन भर भारी परेशान रहे।

अचानक ही इलेवन केवी लाइन पंक्चर हो गई थी। फाल्ट ढूंढने पर पता चला कि लाइन एक जगह से नहीं चार जगह से पंक्चर है। निगम के कर्मचारी फाल्ट ढूंढने में लगे हुए हैं और अब निगम एक समानांतर केबल डालने पर विचार कर रहा है ताकि ऐसी स्थिति में लोगों को परेशानी न हो।
विज्ञापन

-ऋषभ, एसडीओ सब डिविजन बहल बिजली निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article