फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   People protested against the alcohol and meat shop near the temple and the well

Bhiwani News: मंदिर और कुएं के पास शराब-मीट की दुकान के विरोध में उतरे लोग

Tue, 14 Jul 2026 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 14 Jul 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
People protested against the alcohol and meat shop near the temple and the well
बवानीखेड़ा। कस्बे के वार्ड-15 और 16 के निवासियों ने स्टेशन रोड स्थित श्रीश्याम मंदिर और सार्वजनिक कुएं के समीप शराब व मीट की दुकान खोलने के विरोध में मंगलवार को प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने थाना प्रभारी को शिकायत देकर प्रस्तावित दुकान को हटाने और कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

बंसीलाल, रमेश कुमार, जोगीराम, राजेंद्र, बलवान ने बताया कि मंदिर और कुएं के पास दुकान खुलने से धार्मिक भावनाएं प्रभावित होंगी। उन्होंने कहा कि इस स्थान पर महिलाएं और बच्चे प्रतिदिन पानी भरने आते हैं ऐसे में यहां इस प्रकार की दुकान खोला जाना उचित नहीं है।
विज्ञापन

लोगों ने आरोप लगाया कि संबंधित पक्ष को समझाने के बावजूद दुकान खोलने की तैयारी जारी है। उन्होंने प्रशासन से नियमों के अनुसार कार्रवाई कर दुकान को अन्य स्थान पर स्थानांतरित करने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि मामले में मौके का निरीक्षण किया जाएगा और विद्यालय, मंदिर व आबादी क्षेत्र के बीच शराब बिक्री की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed