फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   people, protest, demand

बरसाती नालों की सफाई न होने से नाराज लोगों ने किया प्रदर्शन

Sun, 02 Feb 2020 11:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
people, protest, demand
ढाणा रोड पर ठप पड़े बरसाती नालों की सफाई नहीं होने से नाराज विरोध प्रदर्शन करते क्षेत्रवासी। संव? - फोटो : Bhiwani
पिछले काफी अर्से से दादरी गेट से ढाणा रोड के बरसाती नालों की सफाई नहीं कराई गई। बारिश के दिनों में तो इन नालों में गंदे पानी की निकासी भी नहीं हो पाती। वहीं गंदगी से ठसाठस नालों में लावारिस पशु गिरने से भी कई हादसे हो चुके हैं। रविवार को नाराज क्षेत्रवासियों ने जिला प्रशासन व नगर परिषद के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इलाके के लोगों ने नगर परिषद व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर आरोप लगाया कि बारिश से पहले कुछ हिस्से में नालों की सफाई कराई गई थी, लेकिन बारिश के बाद तो ये नाले फिर से गंदगी से भर गए हैं। जिससे गंदे पानी निकासी नहीं हो रही। क्षेत्रवासी भगवानदास, अनिल पेंटर, आजाद, राजकपूर, सोनू, आशीष ने बताया कि ढाणा रोड का बरसाती नाला कई जगह से क्षतिग्रस्त हो चुका है। जबकि घरों के आगे बना बरसाती नाले का काफी हिस्सा खुला पड़ा है, जिससे घरों के बाहर खेलते समय छोटे बच्चे भी इसके अंदर गिर जाते हैं। वहीं लावारिस पशु भी काफी बार नाले में गिरकर चोटिल हो चुके हैं। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि बरसाती नाले के ऊपर बनाए गए बेड भी टूटे पड़े हैं। जो नाले के अंदर ही फंसकर इन्हें जाम कर रहे हैं। क्षेत्रवासियों का यह भी आरोप है कि काफी बार नगर परिषद के अधिकारियों को शिकायत दी गई, मगर आज तक किसी ने ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed