फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   People of the district will face the problem of roadways buses for two days, today 80 buses will go to Rewari.

Bhiwani News: दो दिनों तक झेलेंगे जिले के लोग रोडवेज बसों की परेशानी, आज 80 बसें जाएंगी रेवाड़ी

Thu, 15 Feb 2024 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 15 Feb 2024 01:42 AM IST
विज्ञापन
People of the district will face the problem of roadways buses for two days, today 80 buses will go to Rewari.
भिवानी। भिवानी जिले के लोगों को अब दो दिनों तक रोडवेज बसों की परेशानी झेलनी पड़ेगी। क्योंकि वीरवार को रेवाड़ी के एम्स उद्घाटन समारोह के लिए भिवानी डिपो की 80 बसों को भेजा जाएगा। वहीं शुक्रवार को रोडवेज यूनियनों का भिवानी डिपो में बसों का चक्का जाम रखा जाएगा।
विज्ञापन

किसानों के दिल्ली कूच के बीच यात्रियों की दुविधा भी बढ़ जाएगी। पहले से ही लड़खड़ा रही परिवहन सेवाओं के बीच भिवानी डिपो की बसों में करीब आधा बसों का अमला रेवाड़ी में एम्स उद्घाटन समारोह के लिए भेजना ग्रामीण रूटों पर बस सेवाएं जारी रखने में बड़ी मुश्किलें खड़ी कर सकता हैं। इसी के साथ जिला प्रशासन ने भी किसानों के दिल्ली कूच को रोकने के प्रबंधों के लिए करीब नौ बसों को लिया हुआ है। ये बसें पुलिस कर्मचारियों को लाने-ले जाने में इस्तेमाल हो रही हैं।
विज्ञापन

बता दें कि रेवाड़ी में 16 फरवरी को गांव माजरा के एम्स का उद्घाटन होगा। इस कार्यक्रम में सूबे के मुख्यमंत्री शिरकत करेंगे। इस समारोह में लोगों को ले जाने के लिए भिवानी डिपो से भी 15 फरवरी को ही 208 में से 80 बसें मांगी गई हैं। इसके लिए रोडवेज अधिकारियों को अधिकारिक पत्र भी मुख्यालय से भेजा जा चुका है। बता दें कि 16 फरवरी को ही रोडवेज कर्मचारियों ने भी हड़ताल का अल्टीमेटम दिया हुआ है। इस बीच परिवहन सेवाएं भी प्रभावित होना तो तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोडवेज की नौ बसों में पुलिस प्रशासन का अमला कर रहा सफर
भिवानी डिपो की नौ बसों को जिला प्रशासन ने लिया हुआ है। इनके अंदर पुलिस कर्मचारियों को नाके तक लाने और ले जाने की ड्यूटी है। इसके अलावा भी प्रशासन इन बसों का किसान दिल्ली कूच के प्रबंधों में इस्तेमाल कर रहा है। जिसकी वजह से अन्य रूटों पर बसों के फेरे भी अब कम लग रहे हैं।
रोडवेज बसों का 16 फरवरी को पूरी तरह से चक्का जाम रहेगा। भिवानी डिपो की 80 बसों को रेवाड़ी में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में भेजा जा रहा है, जबकि पहले से ही डिपो में बसों की भारी कमी हैं। हड़ताल का अल्टीमेटम अधिकारियों को दिया जा चुका है। अगर सरकार कर्मचारियों की जायज मांगे नहीं मानती है तो आगे की रणनीति तय कर बड़ा आंदोलन खड़ा किया जाएगा।

-नरेंद्र कुमार दिनोद प्रदेश अध्यक्ष हरियाणा रोडवेज वर्करज यूनियन।

वीरवार को भिवानी डिपो से 80 बसों को नारनौल डिपो में भेजने का मुख्यालय से पत्र आया है। ये बसें भिवानी से नारनौल डिपो में भेजी जाएंगी। इसके अलावा रोडवेज कर्मचारियों ने 16 फरवरी का हड़ताल का अल्टीमेटम दिया है। हमारा प्रयास रहेगा कि इन दोनों दिनों में रोडवेज यात्रियों को किसी तरह की कोई परेशानी न झेलनी पड़े।

- डॉ. नेत्रपाल खत्री, डिपो महाप्रबंधक, हरियाणा राज्य परिवहन विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article