{"_id":"66956d2b42b0de68470277a4","slug":"people-of-four-wards-raised-slogans-and-submitted-a-memorandum-of-their-demands-bhiwani-news-c-125-1-bwn1002-120178-2024-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: मूलभूत समस्याओं से परेशान चार वार्डों के लोगों ने नारेबाजी कर सौंपा मांगपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: मूलभूत समस्याओं से परेशान चार वार्डों के लोगों ने नारेबाजी कर सौंपा मांगपत्र
Tue, 16 Jul 2024 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Tue, 16 Jul 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
भिवानी में मूलभूत समस्याओं के खिलाफ नारेबाजी करते विभिन्न क्षेत्रों के लोग।
भिवानी। जिला प्रशासन की लापरवाही व अनदेखे रवैये के चलते शहर के नागरिक मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। समस्या के समाधान की दरकार लगा-लगाकर थक चुके हैं, लेकिन उनकी कही कोई सुनवाई नहीं हो रही। मूलभूत समस्याओं से परेशान वार्ड 13, 14, 15 व 25 के निवासियों ने सोमवार को उपायुक्त कार्यालय के बाहर नारेबाजी करते हुए कार्यवाहक उपायुक्त मनदीप कौर को मांगपत्र सौंपा।
मांग पत्र सौंप क्षेत्र वासियों ने बिजली, पानी, सीवरेज जैसी मूलभूत समस्याओं के समाधान की मांग उठाई। इस मौके पर वार्ड 25 के पार्षद विनोद प्रजापति ने कहा कि उनके क्षेत्र में पिछले 6 माह से पेयजल सप्लाई सुचारू नहीं है और जब भी पानी आता है तो दूषित ही आता है। इसके चलते इस वार्ड के क्षेत्रवासी बूंद-बूंद को तरस चुके हैं।
इसके अलावा यहां की कई गलियों में सीवरेज की लाइन तक नहीं बिछाई गई, जबकि सीवरेज के पाइप गलियों में ही पड़े हैं। इसके अलावा क्षेत्र में बिजली की तारे भी काफी नीचे लटकती रहती है, जो हादसों को खुला निमंत्रण है। पार्षद विनोद प्रजापति ने कहा कि इन समस्याओं के समाधान के लिए कई बार संबंधित अधिकारियों को अवगत करवाया जा चुका है, लेकिन अधिकारी उनकी मांग को अनसुना कर रहे।