फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   People got their family ID mistakes corrected

Bhiwani News: दूसरे दिन 300 से ज्यादा लोगों ने ठीक करवाई फैमिली आईडी की गलतियां

Mon, 06 May 2024 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 06 May 2024 01:14 AM IST
विज्ञापन
People got their family ID mistakes corrected
भिवानी। नगर परिषद कार्यालय में रविवार को दूसरे दिन भी परिवार पहचान पत्र में गलतियों को दुरुस्त करने के लिए शिविर जारी रहा। दूसरे दिन 300 से अधिक शहरवासियों ने अपने परिवार पहचान पत्र की जानकारियों को अपडेट करवाया। रविवार को ज्यादातर मामले बुढ़ापा पेंशन से संबंधित आए।
विज्ञापन

सोमवार को भी परिवार पहचान पत्र में गलतियों को दुरुस्त करने के लिए शिविर जारी रहेगा। दरअसल, मानव सूचना एवं संसाधन विभाग की तरफ से नगर परिषद कार्यालय में परिवार पहचान पत्र में गलतियों को ठीक करने के लिए स्पेशल कैंप का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन

रविवार को भी कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें सबसे ज्यादा 180 मामले बुढ़ापा पेंशन में आयु से संबंधित जानकारियों को अपडेट करवाने के आए। 25 से ज्यादा मामले बच्चों की उम्र से संबंधित व आधार कार्ड में नाम अपडेट करवाकर फैमिली आईडी में अपडेट करवाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों के जन्म प्रमाणपत्र करवाने के 1034 मामलों में से 834 मामलों में फैमिली आईडी अपडेट की जा चुकी है। जिनमें से 300 आईडी पेंडिंग हैं। वहीं शादी के बाद लड़की को ससुराल की फैमिली आईडी में जोड़ने के लिए पहले दिए गए मोबाइल नंबर से अलग मोबाइल नंबर जोड़ा जा रहा है।
किसी भी फैमिली आईडी में माता-पिता या बच्चों के नाम ठीक किए जा रहे हैं। जिस भी किसी फैमिली आईडी में सिग्नेचर करके अपलोड नहीं किया था। उन्हें दोबारा से सिग्नेचर करके अपनी फैमिली आईडी अपलोड करवानी है। जिसके लिए कैंपों का आयोजन किया गया है। कैंपों का आयोजन छह मई तक किया जाएगा। वहीं अधिकारियों द्वारा लोगों से अपील की जा रही है कि एक फैमिली आईडी में सिर्फ एक ही मोबाइल नंबर दर्ज करवाए। अन्यथा दो फैमिली आईडी में एक मोबाइल नंबर दर्ज करवाने पर दोनों आईडी निष्क्रिय हो जाएगी।

फैमिली आईडी दुरुस्त करने के लिए रविवार को भी शिविर जारी रहा। शिविर में रविवार को 300 से ज्यादा फैमिली आईडी में जानकारियां दुरुस्त की गई। नागरिकों से अपील है कि एक फैमिली आईडी में सिर्फ एक ही मोबाइल नंबर दर्ज करवाएं। अन्यथा दो फैमिली आईडी में एक मोबाइल नंबर दर्ज करवाने पर दोनों आईडी निष्क्रिय हो जाएगी। - हेमंत सैनी, जोनल मेनेजर, परिवार पहचान पत्र भिवानी।


मेरी फैमिली आईडी में इनकम ज्यादा की गई थी। जिससे मुझे सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा था। नगर परिषद कार्यालय में लगे कैंप में अपनी फैमिली आईडी में इनकम की गलती ठीक करवाने आया हूँ। - कार्तिक, बाड़ी मोहल्ला निवासी।



फैमिली आईडी में मेरा वैवाहिक ब्योरा व मोबाइल नंबर अपडेट नहीं था। जिससे मुझे काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। नगर परिषद कार्यालय में लगे कैंप में मैंने फैमिली आईडी में वैवाहिक ब्योरा व मोबाइल नंबर अपडेट करवाया है।

-आदित्य, सेक्टर 13 निवासी।



नगर परिषद की ओर से शहर के सभी 31 वार्डों के लोगों के लिए परिवार पहचान पत्र की गलतियों को दुरुस्त कराने के लिए तीन दिवसीय स्पेशल कैंप लगाया गया है। इस कैंप में संबंधित विभाग के कर्मचारी निशुल्क ही लोगों की परिवार पहचान पत्र से जुड़ी गलतियों को तत्काल दुरुस्त करा रहे हैं, सोमवार को भी नगर परिषद कार्यालय में ये कैंप जारी रहेगा, शहरवासी इसका लाभ उठा सकते हैं। -भवानी प्रताप सिंह, चेयर पर्सन प्रतिनिधि नगर परिषद, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed