{"_id":"65760500253d821c910af3a2","slug":"people-demand-development-but-bjp-wants-to-fight-elections-only-with-words-selja-bhiwani-news-c-21-hsr1034-276555-2023-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोग विकास मांगते हैं, लेकिन बीजेपी केवल जुमलों से चुनाव लड़ना चाहती है : सैलजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोग विकास मांगते हैं, लेकिन बीजेपी केवल जुमलों से चुनाव लड़ना चाहती है : सैलजा
Mon, 11 Dec 2023 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Mon, 11 Dec 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
हुडा सेंट्रल पार्क के बाहर आयोजित महिला सम्मेलन में मौजूद कुमारी सैजला, किरण चौधरी व श्रुति चौध
भिवानी। वरिष्ठ कांग्रेस नेता कुमारी सैलजा ने कहा कि लोग विकास मांगते हैं, लेकिन बीजेपी केवल जुमलों से चुनाव लड़ना चाहती है। उन्होंने दावा किया कि श्रुति चौधरी यहां से सांसद का चुनाव लड़ेंगी। वे रविवार को यहां हुडा पार्क के सामने महिला कांग्रेस प्रदेश कमेटी की महासचिव सविता मान द्वारा आयोजित महिला सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रही थीं।
सम्मेलन में कुमारी सैलजा ने कहा कि आज प्रदेश में महिलाओं के प्रति अपराध बढ़ा है। महिलाओं को महंगाई का सामना करना पड़ रह है। घरेलू गैस सिलिंडर के दाम व महंगाई आसमान छू रहे हैं। महिलाओं को घर चलाना मुश्किल हो गया है। पूर्व मंत्री व तोशाम की विधायक किरण चौधरी ने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि बीजेपी के सर्वे में भी उनकी हार उन्हें दिख गई है। इसलिए वे अब हरियाणा में भी केंद्र के साथ चुनाव करवाने की सोच रहे हैं, लेकिन हरियाणा में कांग्रेस अपनी सरकार बनाएगी।
किरण चौधरी ने कहा कि किसानों के बच्चे हरियाणा से पलायन करके विदेशों में जा रहे हैं। कृषि मंत्री को भी किरण चौधरी ने आड़े हाथों लिया और कहा कि उनके द्वारा महिलाओं पर की गई टिप्पणी काफी गलत है। उन्होंने भी तीन राज्यों में कांग्रेस की हार का विश्लेषण करने और सुधार की बात भी। सम्मेलन की आयोजक सविता मान ने कहा कि कांग्रेस पार्टी मजबूती से आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सोच है कि महिलाओं को राजनीति में 50 फीसदी से अधिक भागीदारी दी जाए। इस अवसर पर प्रीतम सिंह लोहानी, हरि सिंह सांगवान, शीशराम, देवराज महता, कृष्ण लेघां, अनिल सांगवान, कल्लू भट्ट, अमन तंवर राघव, मनीषा, असीमा, सारिका, शिखा, रीना, सलीमन, सुनीता, निशा, गीता, बबीता, पिंकी, इंदु, कृष्णा, रिंकू, मूर्ति, बबीता, सरोज, प्रेमवती, भानमती, गीता, मीरा उपस्थित रहे। समारोह की अध्यक्षता पूर्व सांसद श्रुति चौधरी ने की।