{"_id":"6666464e10c438f6770503d6","slug":"people-created-ruckus-at-sevanagar-booster-and-locked-it-bhiwani-news-c-125-1-bwn1004-118446-2024-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल संकट : सेवानगर बूस्टर पर दो कॉलोनियों के लोगों का हंगामा, जड़ा ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल संकट : सेवानगर बूस्टर पर दो कॉलोनियों के लोगों का हंगामा, जड़ा ताला
Mon, 10 Jun 2024 05:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Mon, 10 Jun 2024 05:48 AM IST
विज्ञापन
भिवानी में पेयजल समस्यां पर रोष जताते बृजवासी व ब्रह्मा कॉलोनीवासी।
भिवानी। पेयजल संकट से परेशान शहर के लोगों का धैर्य जवाब दे रहा है। पेयजल किल्लत से परेशान दो कॉलोनियों के लोगों ने रविवार को सेवानगर बूस्टर पर हंगामा किया। आक्रोशित महिलाओं ने बूस्टर पर ताला जड़ वहां तैनात कर्मचारियों को भी खरी-खोटी सुनाई। महिलाओं समेत इलाके के लोगों ने काफी देर वहां हंगामा किया। इस कारण बूस्टर के कर्मचारियों ने डायल 112 पर फोन कर पुलिस बुलाई लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही लोगों का गुस्सा देख कर्मचारी वहां से चले गए।
बृजवासी और ब्रह्मा कॉलोनी की महिलाओं का आरोप है कि बूस्टर पर तैनात कर्मचारी इलाके की पाइप लाइनों में पानी की आपूर्ति नहीं कर रहे हैं जबकि इलाके का एक आरओ कैंपर आपूर्तिकर्ता बूस्टर से चोरी कर पानी बेच रहा है। महिला संतोष, भतेरी, कमला, माया, कृष्णा ने बताया कि इन दोनों कॉलोनियों में सेवानगर बूस्टर से पानी की आपूर्ति होती हैं। लेकिन यहां तैनात कर्मचारी मनमानी कर रहे हैं। इस कारण पिछले एक माह से उनके घरों में पीने का पानी नहीं आ रहा है।
बूस्टर पर सुबह और शाम दोनों समय पूछने पर भी कर्मचारी कोई जवाब नहीं दे रहे हैं। पानी की आपूर्ति न होने से आक्रोशित लोग रविवार सुबह करीब 11 बजे सेवा नगर बूस्टर पर पहुंचे और बूस्टर पर ताला जड़ दिया। महिलाओं ने कहा कि समस्या का समाधान होने तक वे चैन से नहीं बैठेंगी।
विज्ञापन
रिहायशी कॉलोनियों में चल रहे वाटर आरओ प्लांट
कॉलोनी के लोगों ने बताया कि बृजवासी और ब्रह्मा कॉलोनी के रिहायशी इलाकों में कई आरओ प्लांट चल रहे हैं। ये आरओ प्लांट संचालक अवैध रूप से जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की मुख्य पेयजल लाइन में भी अपना कनेक्शन कर पानी ले रहे हैं। वहीं, भूमिगत पानी का भी प्रयोग कर रहे हैं। ऐसे में पूरी कॉलोनी के अंदर घरों में पानी की बूंद नहीं है और ये आरओ प्लांट संचालक हजारों लीटर पानी की आपूर्ति कर उसे बेच रहे हैं। आरओ प्लांट संचालकों से मिलीभगत के आरोप में बूस्टर के कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग भी की गई।
महिलाओं ने डायल 112 की टीम के सामने भी रखी समस्या
डायल 112 पर सूचना देने के बावजूद बूस्टर के कर्मचारी कर वहां से चले गए। इसी बीच जब डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची तो बूस्टर पर डटी महिलाओं ने पुलिस को भी परेशानी बताई। उन्होंने कर्मचारियों पर बूस्टर में पानी होने पर भी सुचारु रूप से आपूर्ति न करने का आरोप लगाया। डायल 112 पर तैनात नवीन कुमार ने उनकी समस्या आगे पहुंचाने का आश्वासन दिया।
जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को दी सूचना
डायल 112 की टीम ने ही बीटीएम पुलिस और जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को बूस्टर पर ताला जड़ देने की सूचना दी। इसके बाद विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और आक्रोशित लोगों को समझाकर बूस्टर का ताला खुलवाकर घर भेजा।
दादरी गेट क्षेत्र के लोगों ने भी हाईवे किया था जाम
पानी की मांग के लिए शनिवार को दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे 709 ई पर दादरी गेट बूस्टर के आगे ही हाईवे पर आठ कॉलोनियों के लोगों ने जाम लगा दिया था। तब इलाके में पानी के कुछ टैंकरों की आपूर्ति जरूर कराई गई लेकिन रविवार को भी इलाके में न नियमित पेयजल आपूर्ति हुई और न ही बूस्टर की फुंकी मोटर बदली गई। स्थानीय पार्षद विनोद प्रजापति ने जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों से फोन पर बात की, लेकिन अधिकारियों ने केवल आश्वासन ही दिया।