फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   People are not getting the benefits of the schemes

फैमिली आईडी में दर्ज आय के कारण लोगों को नहीं मिल योजनाओं का फायदा : राजेश सिंधू

Sat, 18 Jan 2025 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 18 Jan 2025 10:53 PM IST
विज्ञापन
People are not getting the benefits of the schemes
फैमिली आईडी से संब​​धित समस्यां बताते अधिवक्ता राजेश सिंधू व अन्य।
बवानीखेड़ा। हरियाणा जागृति मोर्चा के अध्यक्ष एवं अधिवक्ता राजेश सिंधू ने कहा कि सरकार की ओर से हर सरकारी योजना के लाभ के लिए फैमिली आईडी में दर्ज आय को मुख्य आधार माना जा रहा है। सरकार की इन शर्तों से गरीब व आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को योजनाओं का फायदा नहीं मिल पा रहा है। गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले लोगों को सरकारी योजनाओं के फायदे से महरूम होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने सरकार से उक्त शर्त को खत्म करने की मांग की। वे शनिवार को जनसंपर्क अभियान के दौरान लोगों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने लोगों का हालचाल जाना और क्षेत्र की सामूहिक समस्याएं जानीं। इस दौरान लोगों ने पीने के पानी की दूषित सप्लाई, बेदम हुए सीवरेज व्यवस्था की शिकायत की। उनका कहना था कि प्रशासन उनकी इन समस्याओं की अनदेखी कर रहा है। इस वजह से वे नारकीय जीवन जीने पर मजबूर है।
विज्ञापन

कुछ लोगों ने बताया कि फैमिली आईडी में आय ज्यादा व उम्र कम दर्शाने की वजह से उनकी बुढ़ापा पेंशन नहीं बन पा रही है। इसके लिए वे न जाने कहां कहा चक्कर लगा चुके हैं। इसी तरह एक अन्य बेरोजगार युवक ने बताया कि फैमिली आईडी में ज्यादा आय दिखा दी, लेकिन उतनी आय है ही नहीं। ज्यादा आय दिखाने की वजह से वे स्वयं रोजगार के लिए सरकारी मदद नहीं ले पा रहे हैं। जबकि उनके पास गुजर बसर के लिए कोई सहारा नहीं है। इस मौके पर पाल सिंह, रोशनी, कर्ण सिंह काजल, माया देवी, महता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed