{"_id":"65b93d10b924ba64c2087868","slug":"patwari-and-kanungo-raised-slogans-on-protest-outside-the-mini-secretariat-bhiwani-news-c-125-1-bwn1002-112474-2024-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: लघु सचिवालय के बाहर पटवारी व कानूनगो ने धरने पर की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: लघु सचिवालय के बाहर पटवारी व कानूनगो ने धरने पर की नारेबाजी
Tue, 30 Jan 2024 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Tue, 30 Jan 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे पटवारी व कानूनगो ।
भिवानी। पटवारियों व कानूनगो ने लघु सचिवालय के बाहर धरना देकर मांगों के समर्थन में नारेबाजी की। उनका धरना मंगलवार को 28वें दिन भी जारी रहा। धरनारत कर्मचारियों ने दो फरवरी को राजस्व विभाग के सचिव के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस से बातचीत का हवाला दिया है। वहीं मंगलवार को तहसील कार्यालय और पटवार खाना में भी कामकाज ठप रहा।
लघु सचिवालय पर पटवारियों का धरना मंगलवार को सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक जारी रहा। पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन के जिला उप प्रधान विकास राठी ने बताया कि दो फरवरी को रेवेन्यू विभाग के सेक्रेटरी एस नारायण के साथ पटवारी एवं कानूनगो एसोसिएशन की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वार्ता होगी। बैठक में पटवारी एवं कानूनगो एसोसिएशन से जुड़े पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में शामिल होंगे। मंच संचालन पटवारी शैलेन्द्र कुमार ने किया।
प्रधान सुनील कुमार ने बताया कि हरियाणा के तमाम पटवारी व कानूनगो अपनी विभिन्न जायज मांगो को लेकर तीन जनवरी से हड़ताल पर चल रहे हैं। बीते 29 जनवरी को पटवारी एवं कानूनगो एसोसिएशन की वित्त विभाग के एडिशनल चीफ सेक्रेटरी अनुराग रस्तोगी के साथ बैठक हुई थी। लेकिन बैठक में कोई समाधान नहीं हुआ। धरने की अध्यक्षता तहसील प्रधान विक्रांत शर्मा पटवारी ने की। इस अवसर पर दिनेश कुमार कानूनगो, नितिन पटवारी, राकेश, निखिल, रवि पटवारी, जयचंद, रोहतास, समेश, जतिन पटवारी व कानूनगो उपस्थित रहे। संवाद