फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Patients suffering due to humidity in OPD

Bhiwani News: ओपीडी में गर्मी में बन रही उमस से मरीज बेहाल

Wed, 12 Jun 2024 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 12 Jun 2024 01:26 AM IST
विज्ञापन
Patients suffering due to humidity in OPD
भिवानी। जिला नागरिक अस्पताल की ओपीडी में गर्मी के दौरान जबरदस्त उमस बन रही है। रोजाना ही ओपीडी में करीब साढ़े 1200 से 1300 मरीजों की भीड़ जुट रही है। पूरी तरह से वातानुकूलित ओपीडी के गलियारे में केवल पंखे लगे हैं, जबकि चिकित्सकों के कक्षों के अंदर ही एससी हैं। ज्यादा मरीजों और गर्मी की वजह से यहां दिनभर उमस भरा माहौल रहता है।
विज्ञापन

इससे कई मरीजों का तो यहां चंद मिनट खड़े रहने पर ही दम घुटने लगता है। हालांकि ओपीडी को वातानुकूलित बनाए जाते वक्त यहां एसी लगाए गए थे, मगर अब यहां एसी लगे तो है वे बंद हैं, मगर गलियारे में चिकित्सकों के कक्ष के आगे मरीजों की भीड़ ज्यादा रहती है। मरीज अपनी बारी को लेकर भी धक्कामुक्की करते हैं, ऐसे में गर्मी और उमस से यहां मरीजों का दम घुटने लगता है।
विज्ञापन

बिजली कट लगते ही गुल हो जाती है ओपीडी की बत्ती
अगर दिन में यहां लाइट का कट लगा तो ओपीडी की बत्ती भी गुल हो जाती है। हालांकि पीएमओ कार्यालय के बाहर डीजी सेट लगा हुआ है। मगर इसी डीजी सेट का कनेक्शन ओपीडी, ओटी, पीएमओ कार्यालय के अलावा ब्लड बैंक सहित अन्य शाखाओं में भी किया हुआ है। जिसकी वजह से अत्यधिक लोड पड़ते ही ये डीजी सेट भी बंद हो जाता है। क्योंकि एक साथ 30 से अधिक एसी का लोड झेल पाना इसके लिए संभव नहीं है। बिजली गुल होने के बाद तो ओपीडी में अंधेरा और उमस मरीजों का दम घोटने लगती है। इस स्थिति में मरीज ओपीडी के गलियारे से बाहर खुली जगह पर थोड़ी राहत पाने के लिए बाहर आ जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला नागरिक अस्पताल को पूरी तरह से वातानुकूलित बनाया हुआ है। यहां एसी भी लगे हैं। गर्मी के मौसम में ज्यादा मरीजों की वजह से यहां थोड़ी दिक्कत बनती है। इसका भी जल्द समाधान कराया जाएगा।
- डॉ. रघुवीर शांडिल्य, सिविल सर्जन भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article