फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Patients arrived before the OPD opened, there was no information about change in time on the first day

Bhiwani News: ओपीडी खुलने से पहले ही पहुंचे मरीज, पहले दिन की नहीं थी समय में बदलाव की जानकारी

Wed, 16 Oct 2024 10:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 16 Oct 2024 10:40 PM IST
विज्ञापन
Patients arrived before the OPD opened, there was no information about change in time on the first day
भिवानी। सर्दियों के दौरान ओपीडी के समय में बदलाव की जानकारी नहीं होने की वजह से काफी मरीज जिला नागरिक अस्पताल में बुधवार सुबह आठ बजे ही पहुंच गए। ये मरीज करीब एक घंटे तक ओपीडी खुलने का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन

दरअसल, बुधवार को स्वास्थ्य विभाग ने ओपीडी खुलने का समय सुबह आठ बजे के बजाय नौ बजे कर दिया है। ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले मरीज सुबह साढ़े सात बजे ही जिला नागरिक अस्पताल पहुंचना शुरू हो गए। ऐसे में सुबह साढ़े आठ बजे तक काफी मरीज ओपीडी के बंद पड़े गेट के आगे ही जमा हो गए। उन्हें यह पता नहीं था कि अब ओपीडी आठ बजे नहीं बल्कि सुबह नौ बजे खुलेगी।
विज्ञापन

जिला नागरिक अस्पताल ने गर्मियों के शेड्यूल के बाद अब सर्दियों की ओपीडी शुरू कर दी है। ये ओपीडी करीब एक घंटा देरी से आरंभ होती है। ऐसे में पहले दिन मरीज इसी भ्रम में एक से सवा घंटा पहले पहुंचे कि सुबह आठ बजे से ओपीडी खुल जाएगी। लेकिन बुधवार को सुबह नौ बजे ओपीडी खुली।
विज्ञापन
विज्ञापन

नए शेड्यूल के हिसाब से सुबह नौ से दोपहर बाद तीन बजे तक ओपीडी खुलने का समय निर्धारित किया है। हालांकि पहले पहुंचे मरीजों को ओपीडी पर्ची कटाने और फिर चिकित्सक कक्ष के बाहर अपनी पर्ची का नंबर लगवाने में किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हुई। दिन के समय में मरीज ज्यादा बढ़ गए। ऐसे में जो लोग सुबह आए थे, उनका पहले चेकअप भी हुआ। नागरिक अस्पताल में ओपीडी में बदलाव के साथ ही अब चिकित्सकों को भी एक घंटा देरी तक ओपीडी में बैठना होगा।

ओपीडी का समय बुधवार से ही परिवर्तित किया जा चुका है। मरीजों की जानकारी के लिए कई जगह सर्दियों की ओपीडी के समय की सूचना भी लगाई गई है, ताकि किसी तरह की दिक्कतें न हों। मरीजों को उपचार के लिए ओपीडी में पर्याप्त व्यवस्थाएं कराई गई हैं। पहले दिन समय बदलाव की वजह से कुछ मरीजों को इसकी जानकारी नहीं होना स्वाभाविक है।
- डॉ. बलवान सिंह, प्रधान चिकित्सा अधिकारी, जिला नागरिक अस्पताल भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article