{"_id":"e2b8b3494a02b10385f9e0478edd0f89","slug":"passion-and-enthusiasm-broken-record-77-per-cent-polling-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोश और उत्साह ने तोड़े रिकार्ड, 77 फीसदी मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जोश और उत्साह ने तोड़े रिकार्ड, 77 फीसदी मतदान
ब्यूरो/ अमर उजाला, भिवानी
Updated Thu, 16 Oct 2014 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकतंत्र जिंदाबाद। जनता जनार्दन जिंदाबाद। विधानसभा चुनाव के महासंग्राम में जनता ने अपनी ताकत से सभी सियासी सुरमाओं को गफलत में डाल दिया। ऊर्जा और उत्साह से लबरेज मतदाताओं ने वोटिंग का ऐसा कीर्तिमान कायम किया है कि अब तक के सारे आंकड़े पीछे छूट गए हैं। छिटपुट घटनाओं के बीच बुधवार को संपन्न हुए मतदान के महायज्ञ में जिले के 77 फीसदी मतदाताओं ने आहुति डाली।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री बंसीलाल के गढ़ में सर्वाधिक वोटिंग हुई है। यहां 82.2 फीसदी मतदाताओं ने वोट डाले। वहीं सबसे कम 71 फीसदी मतदान शहरी वोटरों वाले भिवानी विस क्षेत्र में हुआ। मतदान के बाद 127 उम्मीदवारों की तकदीर को कैद करने वाली ईवीएम को कड़ी सुरक्षा के बीच स्ट्रांग रूम में सील कर दिया गया है। नई सरकार का हिस्सा बनने जा रहे जनता के नए रहनुमाओं का फैसला 19 अक्तूबर को होगा।
विज्ञापन
मतदान के प्रति लोगों का उत्साह सुबह 7 बजे से ही शुरू हो गया था। बूथों पर बड़ी संख्या में मतदाता वोट देने पहुंचने लगे थे। इस दौरान कई जगहों पर इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन की तकनीकी खामियों ने मतदाताओं को निराश किया। भिवानी के वैश्य कॉलेज स्थित बूथ नं. 83 पर ईवीएम की खराबी से मतदान करीब 50 मिनट देर से शुरू हुआ। बीटीएम, महम गेट के बूथों पर भी ईवीएम में फाल्ट से मतदान की प्रक्रिया बाधित हुई।
विज्ञापन
करीब दो घंटे बाद हलवासिया विद्या विहार के एक बूथ की ईवीएम में खराबी आने से कुछ देर के लिए मतदान रूका। जिले के अन्य क्षेत्रों में भी ईवीएम के खराबी की शिकायतें मिलती रहीं। मौके पर पहुंचे तकनीकी दलाें ने ईवीएम दुरुस्त कर वोटिंग फिर से आरंभ कराया। बवानीखेड़ा के राजकीय वरिष्ठ मा.विद्यालय स्थित बूथ संख्या 66 पर सीसीटीवी कैमरे में खराबी आने से मतदान शुरू होने के बाद करीब दो घंटे तक बाधित रहा।
यहीं के बूथ संख्या 59 पर दोपहर बाद फर्जी वोटिंग को लेकर विवाद हुआ। इसके चलते 1.42 से 1.47 बजे तक मतदान बाधित रहा। दोपहर 12 बजे तक जिले के अधिकांश बूथों पर 35-40 फीसदी मतदान पूरा हो चुका था। बीच में कुछ देर के लिए मतदान की गति मंद पड़ी, लेकिन तीन बजे के बाद वोटरों की भीड़ फिर से बूथों की ओर चल पड़ी। शाम 6 बजे तक मतदान खत्म होने तक वोटराें के आने का सिलसिला चलता रहा।
इस बार खास बात रही कि वोटरों को बूथों पर लंबी कतार नहीं लगानी पड़ी। छिटपुट विवादों को लेकर कहीं भी कोई अप्रिय वारदात नहीं हुई। चाक-चौबंद सुरक्षा के बीच सकुशल मतदान संपन्न हुआ।
----
पिछले वर्षों की अपेक्षा मतदान प्रतिशत :
हलका 1996 2000 2005 2009 2014
बाढ़डा 70 73.71 76.38 71.16 77.4
लोहारु 67.72 70.71 77.17 79.23 81.2
दादरी 68.64 69.90 73.42 67.27 76.5
भिवानी 65.13 61.94 66.21 65.87 71.5
तोशाम 74.29 76.74 74.68 68.19 81.7
बवानीखेड़ा 69.51 70.78 75.80 68.51 73.1
कुल 69.21 70.63 73.94 70.03 77.1
----