{"_id":"60ad49738ebc3e7ffa1cd975","slug":"partner-murder-field-honour-son-police-case-file-bhiwani-news-rtk6100482172","type":"story","status":"publish","title_hn":"साझेदार ने की तेजधार हथियार से खेत मालिक के बेटे की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साझेदार ने की तेजधार हथियार से खेत मालिक के बेटे की हत्या
विज्ञापन
भिवानी। गांव तिगड़ाना में खेत के साझेदार ने तेजधार हथियार से हमला कर मंगलवार को खेत मालिक के 24 वर्षीय बेटे मोहित की हत्या कर दी। मोहित मंगलवार सुबह साझेदार के साथ खेत में पानी लगाने (सिंचाई) के लिए गया था। दोपहर को जब उसका पिता खाना देने पहुंचा तो बेटे की खून से लथपथ लाश देखी। सूचना मिलने पर सदर पुलिस थाना की टीम, डीएसपी और फॉरेंसिक टीम का अमला मौके पर पहुंचा। फॉरेंसिक टीम व डॉग स्क्वायड ने डीएसपी की मौजूदगी में मौके से हत्या से जुड़े सुबूत जुटाए वहीं मृतक के पिता की शिकायत पर आरोपी युवक पर हत्या का केस दर्ज हुआ।
गांव तिगड़ाना निवासी 24 वर्षीय मोहित अपने खेत के साझेदार गांव के ही 25 वर्षीय अंकित के साथ खेत में कपास बुआई से पहले सिंचाई के लिए मंगलवार सुबह छह बजे गया था। अंकित ट्रैक्टर लेकर खेत पहुुंचा था, जबकि मोहित बाइक से खेत गया था। दोनों ही खेत में पानी लगा रहे थे, जिसके लिए उन्होंने ट्यूबवेल भी चला दिया था। मोहित के पिता सुखबीर करीब साढ़े 10 बजे खाना देने के लिए बाइक से खेत में पहुंचे। उसने खेत में बने ट्यूबवेल के कमरे में खाना रख दिया और मोहित व अंकित को तलाशने लगा। लेकिन दोनों उसे खेत में नहीं मिले। इसके बाद सुखबीर अपनी बाइक लेकर दवा लेने चला गया। करीब एक घंटे बाद फिर खेत में पहुंचा तो खाना कमरे के अंदर ही रखा हुआ था। सुखबीर ने मोहित व अंकित को खोजने के लिए रेलवे लाइनपार स्थित उसके दूसरे खेत में पहुंचा, जहां पर उसके बेटे मोहित की खून से लथपथ लाश पड़ी थी। सुखबीर यह देखकर बदहवास हो गया। शव के पास ही खून से सनी एक कस्सी भी थी, जबकि अंकित वहां से फरार था। सूचना पर सदर पुलिस थाना एसएचओ अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इसी दौरान डीएसपी वीरेंद्र सिंह पहुंच गए। उन्होंने वारदात स्थल का मुआयना किया। मामले की सूचना पाकर फोरेंसिक एक्सपर्ट टीम भी मौके पर पहुंच गई। फॉरेंसिक टीम एक्सपर्ट ने मौके पर मिली कस्सी व अन्य सामान को अपने कब्जे में ले लिया।
बयान ---
मृतक के पिता सुखबीर की शिकायत पर आरोपी अंकित के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। फिलहाल अंकित फरार है। अभी तक यह सामने नहीं आया है कि मोहित की हत्या क्यों की गई है। अंकित के गिरफ्त में आने के बाद ही हत्या की वजह का खुलासा होगा।
विज्ञापन
- वीरेंद्र सिंह, डीएसपी, भिवानी।