फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   paralympic player aruna tanwar will fight tomorrow with Serbian player Jovanovic

तीसरी बार आमने-सामने होंगी भारत की अरुणा और सर्बिया की जोवानोविक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 01:05 AM IST
विज्ञापन
paralympic player aruna tanwar will fight tomorrow with Serbian player Jovanovic
अरुणा तंवर। - फोटो : Bhiwani
नवनीत शर्मा
विज्ञापन

भिवानी। टोक्यो पैरालंपिक खेलों में ताइक्वांडो में प्रतिनिधित्व करने वाली देश की पहली और एकमात्र खिलाड़ी हैं अरुणा तंवर। अरुणा तंवर के मैच का शेड्यूल भी जारी हो गया है। दो सितंबर को अरुणा तंवर का मुकाबला जिस खिलाड़ी से होने जा रहा है, उसको अरुणा दो बार धूल चटा चुकी है। वह खिलाड़ी है, सर्बिया की डेनिजेला जोवानोविक इनके साथ अरुणा का दो बार पहले मुकाबला हो चुकी है और अब तीसरी बार उनका मुकाबला पैरालंपिक मैच में होने जा रहा है।
मुकाबले को लेकर अरुणा तंवर काफी उत्साहित है, क्योंकि वह अपनी प्रतिद्वंद्वी की कमियां के साथ ही अपनी खूबियों पर फोकस कर रही हैं। सर्बिया की खिलाड़ी डेनिजेला जोवानोविक को अरुणा ने वर्ष 2018 में वियतनाम में हुए चौथे एशियन पैरा ओलंपिक और वर्ष 2019 में जार्डन में हुई अमान एशियन पैरा ताइक्वांडो प्रतियोगिता में हराया था। इसके अलावा अगर वह पहला मैच जीतती है तो अरुणा का दूसरा मैच पेरू की खिलाड़ी एस्पिनोजा कैरांजा के साथ होगा। पेरू की खिलाड़ी की कमी और खूबी भी उसने अभ्यास के दौरान यू-ट्यूब पर देखी हुई है। अरुणा को यकीन है कि वह अपने देश का नाम रोशन करेंगी।
विज्ञापन

किक और फ्लेक्सिबलिटी को बेहतर करने में जुटीं अरुणा
टोक्यो में भारत का प्रतिनिधित्व कर रही पैरा ताइक्वांडो खिलाड़ी अरुणा ने बताया कि वह सुबह नौ से 11 बजे तक रोजाना अभ्यास कर रही हैं। बाकी समय में वह एकाग्र होकर खुुद की खूबी, कमी और दूसरे खिलाड़ी का अध्ययन करती हैं। अभ्यास के दौरान वह सबसे ज्यादा अपनी पांव की किक और शरीर की फ्लेक्सिबलिटी को बेस्ट करने में जुटी हुई हैं। वह योग और व्यायाम के माध्यम से स्वयं को एकाग्र करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडल लाने तक किया जापानी व्यंजन से परहेज
नेशनल कोच स्वराज सिंह ने बताया कि अरुणा चॉकलेट, कुरकुरे सहित फास्ट फूड की शौकीन है। मगर ओलंपिक की तैयारी के चलते उसका ये सब खाना बंद करवाया हुआ है। वह सिर्फ दूध, दही और पौष्टिक आहार से संबंधित ही खाना खा रही है। जापान पहुंचे तो उसने जापानी व्यंजन देखे और उसके मुंह में पानी आ गया। उसने तुरंत अपने कोच स्वराज सिंह को वीडियो कॉल के माध्यम से स्वादिष्ट व्यंजन दिखाए। खाने का मन होने के बावजूद पदक की जीत के लिए उसने जापानी व्यंजनों को किनारे कर दिया और सामान्य पौष्टिक भोजन ही किया।
महज दो कदम की दूसरी पर कांस्य पदक
अरुणा तंवर का पहला मुकाबला भारतीय समय के अनुसार दो सितंबर को सुबह सवा सात बजे से होगा। इस मैच को जीतने के बाद उसका दूसरा मैच दो सितंबर को ही सुबह नौ बजे से होगा। दोनों मैच जीतने के बाद अरुणा कांस्य पदक अपने नाम कर लेगी। इनके दो मैच के बाद वह स्वर्णिम किक लगाकर देश का नाम रोशन करेगी। (संवाद)

पदक पक्का करेगी अरुणा
अरुणा तंवर दुनिया के बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक है। अरुणा का आत्मविश्वास और खेल के प्रति एकाग्रता उसका स्वर्ण पदक पक्का करेंगे। टोक्यो में भी वीडियो कॉल के माध्यम से इंडिया ताइक्वांडो के अध्यक्ष नामदेव शिरगांवकर व इंडिया ताइक्वांडो के महासचिव सुखदेव और मैं खुद अरुणा को विशेष टिप्स दे रहे हैं। देशवासियों के प्रेम और विश्वास पर खरा उतरते हुए अरुणा स्वर्ण पदक लेकर लौटेंगी।
- स्वराज सिंह, नेशनल कोच ताइक्वांडो।

अभ्यास करती अरूणा तंवर।

अभ्यास करती अरूणा तंवर।- फोटो : Bhiwani

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed