Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Bhiwani Zoo to get a facelift for 7 lakh, new wildlife, including leopards, to be added

Bhiwani News: भिवानी चिड़ियाघर 7 लाख से होगा सुंदर, आएंगे तेंदुए संग नए वन्यजीव

Tue, 10 Nov 2026 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 10 Nov 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Bhiwani Zoo to get a facelift for 7 lakh, new wildlife, including leopards, to be added
भिवानी के लघु चिड़ियाघर में मादा बब्बर शेर
भिवानी चिड़ियाघर 7 लाख से होगा सुंदर, आएंगे तेंदुए संग नए वन्यजीव
विज्ञापन


भिवानी। चौधरी सुरेंद्र सिंह मेमोरियल लघु चिड़ियाघर को जल्द ही नया और आकर्षक रूप दिया जाएगा। करीब 10 एकड़ में फैले इस चिड़ियाघर में सात लाख रुपये की लागत से सुंदरीकरण और मरम्मत कार्य करवाए जाएंगे। नए वन्यजीवों के आगमन से चिड़ियाघर की रौनक बढ़ेगी और सैलानियों की चहल-पहल भी देखने को मिलेगी। इसके लिए दीवारों पर वन्यजीवों की पेंटिंग के लिए टेंडर जारी किया गया है।

चिड़ियाघर में नए वन्यजीवों को लाने की तैयारी है। इनमें तेंदुए का जोड़ा, बाघ, लकड़बग्घा, भेड़िया और शुतुरमुर्ग शामिल हैं। मकाऊ सहित कई विदेशी पक्षी भी चिड़ियाघर की शोभा बढ़ाएंगे। नए वन्यजीवों के लिए मौजूदा बाड़ों का पुनर्गठन किया जाएगा। भिवानी के वाइल्ड लाइफ निरीक्षक देवेंद्र हुड्डा ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिन जानवरों के बाड़े बड़े हैं, उनको छोटा किया जाएगा। इससे दूसरे नए जानवरों के लिए बाड़ा बनाने की योजना है। इसका प्रस्ताव भी तैयार कर मुख्यालय को भेजा गया है। बब्बर शेर के बाड़े को आधा करके टाइगर का बाड़ा बनाने की योजना है। दरियाई घोड़े के बाड़े को आधा कर उसमें शुतुरमुर्ग का बाड़ा बनाया जाएगा। मगरमच्छ के बाड़े को आधा करके उसमें घड़ियाल का बाड़ा बनेगा। एक कोने में सांप की विभिन्न प्रजातियों के लिए भी जगह बनाई जाएगी। जो घड़ियाल का बाड़ा खाली होगा, उसमें भेड़िये का बाड़ा बनाया जाएगा। लोमड़ी के बाड़े में लकड़बग्घा का बाड़ा बनाने की योजना है। इन सभी वन्य जीवों को चिड़ियाघर में लाया जाएगा और विदेशी पक्षी भी लाए जाएंगे। विदेशी पक्षियों में अफ्रीकन ग्रे पैरेट और सिल्वर फिजेंट आदि शामिल हैं।
विज्ञापन


तेंदुए के जोड़े का आगमन
भिवानी के लघु चिड़ियाघर में जल्द ही तेंदुए का जोड़ा मंगवाया जाएगा। वाइल्ड लाइफ निरीक्षक देवेंद्र हुड्डा ने इस संबंध में जानकारी दी। तेंदुए के जोड़े के लिए मसौदा केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण अथॉरिटी में भेजा गया है। जल्दी ही उस पर अनुमति मिलने की संभावना है। अनुमति मिलते ही तेंदुए चिड़ियाघर में लाए जाएंगे। इसके लिए पूरी तैयारी की गई है और तेंदुए का बाड़ा भी तैयार है। उन्होंने बताया कि यह तेंदुए का जोड़ा महाराष्ट्र के पुणे से भिवानी लाया जाएगा। इस प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिड़ियाघर का सुंदरीकरण कार्य
लघु चिड़ियाघर का सुंदरीकरण और मरम्मत कार्य भी किया जाएगा। इसके लिए करीब सात लाख रुपये का बजट निर्धारित किया गया है। सुंदरीकरण के लिए टेंडर जारी कर दिया गया है। टेंडर के तहत चिड़ियाघर की सभी दीवारों पर जानवरों की आकर्षक तस्वीरें बनाई जाएंगी। साथ ही चिड़ियाघर में आवश्यक मरम्मत कार्य भी करवाए जाएंगे। यह कार्य जल्दी ही शुरू हो जाएगा। इसे एक से डेढ़ महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। कार्य पूरा होने के बाद चिड़ियाघर एक आकर्षक रूप में दिखाई देगा।

सर्दियों के लिए विशेष व्यवस्था
वन्य निरीक्षक देवेंद्र हुड्डा ने सर्दियों की तैयारियों पर प्रकाश डाला। भिवानी के लघु चिड़ियाघर में जानवरों को सर्दियों से बचाने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। इसके तहत पराली मंगवाई गई है। बब्बर शेर और हिरण के बैठने के स्थान पर नीचे पराली बिछाई जाएगी। पराली से गर्माहट रहने से इन पशुओं का सर्दियों से बचाव होगा। पक्षियों को सर्दियों में ठंडी हवाओं से बचाने के लिए भी प्रबंध किए गए हैं। अन्य जानवरों को लेकर भी आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। साथ ही वन्य जीवों का खानपान भी सर्दियों के हिसाब से बदला जाएगा।


वर्तमान वन्यजीव और भविष्य की योजना
भिवानी का चौधरी सुरेंद्र सिंह मेमोरियल लघु चिड़ियाघर करीब 10 एकड़ में फैला है। इस चिड़ियाघर में फिलहाल कुल 109 वन्यजीव मौजूद हैं। इनमें एक भालू का जोड़ा भी शामिल है। इसके अलावा, चिड़ियाघर में 7 बब्बर शेर हैं, जिनमें 2 नर और 5 मादा बब्बर शेर हैं। अन्य जीवों को भी भिवानी के लघु चिड़ियाघर में लाने की योजना चल रही है। चिड़ियाघर के नवीनीकरण का काम भी जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा। देवेंद्र हुड्डा चौधरी सुरेंद्र सिंह मेमोरियल लघु चिड़ियाघर के वन्य निरीक्षक इंचार्ज हैं। इन प्रयासों से चिड़ियाघर की लोकप्रियता बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed