फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Panchayats will get 50 percent of the government's income from agricultural land: Dushyant

Haryana: 'कृषि भूमि से सरकार को होने वाली आय का 50 प्रतिशत हिस्सा पंचायतों के पास आएगा'

Tue, 15 Aug 2023 02:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Updated Tue, 15 Aug 2023 02:11 AM IST
विज्ञापन
Panchayats will get 50 percent of the government's income from agricultural land: Dushyant
भिवानी: ग्रामीणाों को संबोधित करते उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला। 
हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत सिंह चौटाला ने कहा कि हरियाणा सरकार ऐसा प्रावधान करने जा रही है, जिसमें कृषि भूमि से सरकार को किसी भी प्रकार से होनी वाली आय का 50 प्रतिशत पैसा पंचायतों के पास आएगा। इस पैसे को ग्राम पंचायतें विकास कार्यों पर खर्च कर सकेंगी। इससे गांवों के विकास में और अधिक तेजी आएगी।
विज्ञापन


चौटाला सोमवार को गांव आलमपुर में चौटाला को घोड़ों के रथ पर सवार करके गाजे-बाजे के साथ कार्यक्रम स्थल तक लाया गया। ग्रामीणों की मांग पर चौटाला ने गांव के जर्जर हुए वृद्धाश्रम भवन की जगह पर ई-लाइब्रेरी बनाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि गांवों में लाइब्रेरी होने पर बच्चों को शहर में जाने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 15 अगस्त को प्रदेश के करीब 500 स्कूलों का नामकरण अमर शहीदों के नाम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पारदर्शिता का ही परिणाम है कि 2019 में रजिस्ट्री के माध्यम से सरकार के खाते में 6100 करोड़ रुपये आए थे और अबकी बार इससे भी अधिक 10 हजार 400 करोड़ रुपये सरकार के खाते में आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed