{"_id":"67cdec2a35197180d900b69a","slug":"panchayat-was-held-in-village-dhani-rivaasa-regarding-the-matter-of-writing-objectionable-words-on-the-chaupal-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-131106-2025-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: गांव ढाणी रिवासा में चौपाल पर आपत्तिजनक शब्द लिखने के मामले को लेकर हुई पंचायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: गांव ढाणी रिवासा में चौपाल पर आपत्तिजनक शब्द लिखने के मामले को लेकर हुई पंचायत
Mon, 10 Mar 2025 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Mon, 10 Mar 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। ढाणी रिवासा में चौपाल पर आपत्तिजनक शब्द लिखने के मामले को लेकर रविवार को ढाणी रिवासा में हरिजन समाज की पंचायत की गई। जिसकी अध्यक्षता रामनारायण चरखी प्रदेश अध्यक्ष फेडरेशन ऑफ इंडिया ने की।
संत गुरु रविदास महासभा हरियाणा की प्रदेश अध्यक्ष अधिवक्ता सुनीता गोलपुरिया कहा कि पुलिस आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करें नहीं तो समाज के लोग एक बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे। इस दौरान यह फैसला लिया गया कि पुलिस यदि तह समय में आरोपियों को गिरफ्तार नहीं करती तो समाज जिले के सभी गांव के मौजिज व्यक्तियों की एक कमेटी बनाकर आंदोलन करेगा।
पंचायत में यह भी फैसला लिया गया कि यह मामला अब अकेले ढाणी रिवासा का मामला नहीं है। यह मामला अब पूरे समाज का मामला है। इसमें पूरा समाज मिलकर न्याय की लड़ाई लड़ेगा। पंचायत में दादरी, लोहारू, भिवानी, तोशाम क्षेत्र के समाज के मौजूद व्यक्तियों ने भाग लिया। इस मौके पर रमेश चोपड़ा चरखी, जोगेंद्र सिंह पूर्व सरपंच खेड़ी बुरा, परमहंस चोपड़ा, महेंद्र बिधनोई, पवन ढाणीमाहू, संजय बजीना, अधिवक्ता तेलुराम नाफरिया, अधिवक्ता नरेश धारण, कर्ण चोपड़ा दूल्हेड़ी मौजूद रहे।