फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Palledar died after being buried under an auto rickshaw, three people injured

ऑटो रिक्शा के नीचे दबकर पल्लेदार की जान गई, तीन लोग जख्मी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Palledar died after being buried under an auto rickshaw, three people injured
भिवानी। भिवानी-रोहतक मुख्य मार्ग पर गांव निनान के समीप एक ऑटो रिक्शा पलट गया, जिसके नीचे दबकर पल्लेदार की मौके पर ही मौत हो गई। ऑटो में सवार तीन लोग और घायल हो गए। सड़क हादसा शनिवार रात रात नौ बजे का है। रविवार सुबह पुलिस ने शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। वहीं, मृतक के बेटे की शिकायत पर ऑटो रिक्शा चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप मेें केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

औद्योगिक पुलिस थाना में दिए बयान में गांव बामला निवासी अभिषेक ने बताया कि उसका पिता 45 वर्षीय रामफल भिवानी के लोहड़ बाजार में पल्लेदार था। शनिवार रात करीब आठ बजे वह सब्जी मंडी के पास से ऑटो रिक्शा से गांव बामला घर लौट रहा था। ऑटो में करीब पांच छह सवारी बैठी थी। इसी ऑटो में उसका चचेरा भाई मुकेश भी बैठा था। गांव का ही कृष्ण भी ऑटो में सवार था। ऑटो गांव निनान के समीप पहुंचा तो अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें उसके पिता रामफल नीचे दब गए और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

वहीं, ऑटो में सवार अन्य तीन-चार सवारियों को भी चोटें आईं, जिन्हें इलाज के लिए नागरिक अस्पताल लाया गया। हादसा ऑटो रिक्शा चालक की लापरवाही से हुआ है। गांव बामला निवासी रामफल चार बच्चों का पिता था। उसके दो लड़के और दो लड़की हैं। वहीं रामफल परिवार का कमाने वाला इकलौता था। वे तीन भाई थे, उनके एक भाई की पहले ही मौत हो चुकी थी, जबकि दूसरा रामफल भी सड़क हादसे में चल बसा। वहीं उसका एक भाई मनोरोगी है। इस हादसे के बाद पूरा परिवार गहरे सदमे में है। वहीं, औद्योगिक पुलिस थाना के जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर दिनेश ने मृतक रामफल के बेटे अभिषेक के बयान दर्ज कर इस संबंध में ऑटो रिक्शा चालक कपूर सिंह के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का केस दर्ज किया है। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed