फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Painter of the guards and suspicious death

चौकीदार और पेंटर की संदिग्ध मौत

Thu, 25 Feb 2016 12:31 AM IST
भिवानी/ब्यूरो
भिवानी/ब्यूरो Updated Thu, 25 Feb 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन

भिवानी। अलग-अलग मामलों में एक चौकीदार और एक पेंटर की संदिग्ध मौत हो गई। कयास लगाये जा रहे है कि हृदयघात से दोनों की मौत हुई। फिलहाल पुलिस ने इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया है। सैंपल जांच के लिए भेजे गए है।

दिनोद गांव के मिक्सिंग प्लांट में चौकीदार हिसार वासी करीब 56 वर्षीय कर्मबीर सिंह बुधवार को मृत मिला। बताया जाता है कि चौकीदार सुबह पांच बजे उठा हुआ था और वापस जाकर सो गया। बाद में उठा ही नहीं। अन्य लोग पहुंचे और जाकर देखा तो वह मृत मिला। बताया जाता है कि वह बीमार भी नहीं था। सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल लाई। फिलहाल पुलिस ने इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया है। मामले में सदर थाना से एएसआई प्रेम सिंह ने बताया कि चिकित्सक ने मौत के कारण अभी स्पष्ट नहीं है। सैंपल जांच के लिए रोहतक भेजे गए है।

दूसरा मामला खरकड़ी फाटक के नजदीक का रहा। यहां पेंटर करीब 60 वर्षीय राम कुमार की संदिग्ध मौत हो गई। बताया जाता है कि हृदयघात से मौत हुई। फिलहाल पुलिस ने इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया है। जांच अधिकारी टीआईटी चौकी से एएसआई संजय कुमार ने बताया कि बीमारी के कारण बुजुर्ग की मौत हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed