फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   oxygen plant dry run successful in Bhiwani civil hospital

डीसी ने बटन दबाया तो पूरे अस्पताल में पहुंच गई ऑक्सीजन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
oxygen plant dry run successful in Bhiwani civil hospital
ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण करते उपायुक्त जयबीर सिंह आर्य। विज्ञप्ति - फोटो : Bhiwani
भिवानी। उपायुक्त जयबीर सिंह आर्य ने वीरवार को नागरिक अस्पताल में बटन दबाकर ऑक्सीजन प्लांट का ड्राई रन किया गया। जैसे ही उन्होंने ऑक्सीजन प्लांट का बटन दबाया तो पूरे अस्पताल में ऑक्सीजन की सप्लाई शुरू हो गई। इस पर उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग एवं ऑक्सीजन प्लांट बनाने वाली कंपनी के अधिकारियों को बधाई दी। ऑक्सीजन प्लांट का विधिवत शुभारंभ 15 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑनलाइन करेंगे। इस अवसर पर उपायुक्त, एडीसी राहुल नरवाल और एसडीएम संदीप कुमार अग्रवाल ने अस्पताल परिसर में पौधरोपण भी किया।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि यह ऑक्सीजन प्लांट प्रधानमंत्री केयर फंड से स्थापित किया गया है। ऑक्सीजन प्लांट के अलावा प्रशासन के पास 200 से अधिक ऑक्सीजन कन्संट्रेटर की व्यवस्था हो चुकी है और इनकी संख्या बढ़ाने के लिए समाजसेवियों व दानवीरों का सहयोग लिया जा रहा है। इस अवसर सिविल सर्जन डॉ. सपना गहलावत, पीएमओ डॉ. मंजू कादियान, डिप्टी सीएमओ डॉ. कृष्ण कुमार, डॉ. आशीष सांगवान, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. जितेंद्र कुमार, डॉ. मनीष श्योराण, डॉ. संदीप उपस्थित रहे।
विज्ञापन

जल्द मिलेेगा अस्पताल को नया स्टाफ
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने कहा कि कोरोना की आशंकित तीसरी लहर का सामना करने के लिए जिला प्रशासन हर संभव प्रयास कर रहा है। नागरिक अस्पताल के साथ-साथ सीएचसी और पीएचसी स्तर पर चिकित्सा सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं। एनएचएम के माध्यम से स्टाफ सदस्यों की पूर्ति की जा रही है। अनुबंध के तहत नियुक्त स्टाफ को समय पर वेतन भुगतान के लिए जरूरी निर्देश दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed