{"_id":"6877ef4427978e19bd09477f","slug":"outrage-over-the-murder-of-a-private-school-operator-bhiwani-news-c-125-1-bwn1002-136903-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: निजी स्कूल संचालक की हत्या से आक्रोश, प्राइवेट स्कूलों में आंशिक बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: निजी स्कूल संचालक की हत्या से आक्रोश, प्राइवेट स्कूलों में आंशिक बंद
Wed, 16 Jul 2025 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Wed, 16 Jul 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
जिला राजस्व अधिकारी को ज्ञापन सौंपते प्राइवेट स्कूल संघ से जुड़े विद्यालय संचालक।
भिवानी। हिसार के बास गांव स्थित करतार सिंह मेमोरियल पब्लिक स्कूल के संचालक जगबीर सिंह पानू की उनके ही स्कूल के छात्रों द्वारा की गई हत्या के विरोध में जिले के प्राइवेट स्कूलों में आंशिक बंद रहा। शहर के कुछ स्कूल खुले रहे लेकिन ग्रामीण क्षेत्र के अधिकतर निजी स्कूलों में ताले लटके रहे। इस हृदयविदारक घटना के खिलाफ हरियाणा प्राइवेट स्कूल संघ के बैनर तले स्कूल संचालकों ने रोष सभा का आयोजन किया।
सभा की अध्यक्षता जिला प्रधान सतीश तंवर ने की। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार स्कूल परिसर में ही छात्रों द्वारा संचालक की हत्या की गई, वह केवल निंदनीय नहीं बल्कि पूरे शिक्षा जगत के लिए एक चेतावनी है। इस घटना ने शिक्षकों और स्कूल प्रबंधन की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
प्राइवेट स्कूल संचालकों ने उपायुक्त कार्यालय पहुंचकर जिला राजस्व अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मृतक को शहीद का दर्जा देने, परिजनों को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने, स्कूल संचालकों को लाइसेंसी हथियार रखने की अनुमति, अध्यापक सुरक्षा अधिनियम लागू करने, स्कूल सेफ्टी एक्ट बनाए जाने और प्रत्येक स्कूल के बाहर पुलिस पीसीआर तैनात करने की मांग की।
विज्ञापन
जिला उपाध्यक्ष दयानंद बाजल ने कहा कि यह न केवल दिल दहला देने वाली घटना है, बल्कि समूचे शिक्षा तंत्र को झकझोरने वाली भी है। स्कूलों को केवल शिक्षा केंद्र ही नहीं बल्कि सुरक्षित परिसर बनाए रखने के लिए सरकार को ठोस कदम उठाने होंगे। इस अवसर पर सुरेंद्र तंवर एडवोकेट, मनोज सैनी, मंजीत भौरिया, पृथ्वी सिंह सैनी, विजयपाल सहित अनेक स्कूल संचालक उपस्थित रहे।
स्कूल संचालक की हत्या पर शोक, निजी स्कूलों में दो मिनट का मौन
भिवानी। हिसार जिले में एक प्राइवेट स्कूल संचालक की उन्हीं के स्कूल के छात्रों द्वारा की गई नृशंस हत्या को लेकर शिक्षा जगत में गहरा आक्रोश और शोक व्याप्त है। इसी क्रम में बुधवार को प्राइवेट स्कूल्स वेलफेयर एसोसिएशन के आह्वान पर पूरे प्रदेश के सभी निजी स्कूलों में प्रार्थना सभा के दौरान सुबह 9 बजे दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी गई।
एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष रामअवतार शर्मा ने इस हृदयविदारक घटना को शिक्षा जगत के लिए सबसे दुखद और शर्मनाक बताया। उन्होंने कहा कि जब कोई शिष्य ही अपने गुरु की हत्या कर दे तो यह समाज और व्यवस्था दोनों के लिए गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि आज की पीढ़ी में नैतिक मूल्यों का पतन हो रहा है, जिसे रोकना बेहद जरूरी है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को केवल शिक्षा ही नहीं, बल्कि अच्छे संस्कार भी दें ताकि वे एक जिम्मेदार नागरिक बन सकें। इस शोक सभा में जिले के अनेक निजी स्कूल संचालक मौजूद रहे। प्रमुख रूप से अमित डागर, कर्ण मिरग, संजीव श्योराण, शमशेर सिंह और दीपक शर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए घटना की निंदा की और मृतक संचालक को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विद्यालय प्रबंधक की हत्या पर बंद का असर आंशिक, बवानीखेड़ा में कुछ निजी स्कूल रहे खुले
बवानीखेड़ा। करतार पब्लिक स्कूल के प्रबंधक जगबीर सिंह पानू की छात्रों द्वारा की गई हत्या को लेकर प्राइवेट स्कूल संचालकों में भारी रोष है। इसी कड़ी में बुधवार को भिवानी जिले में सभी निजी विद्यालयों को बंद रखने का आह्वान किया गया था। जिला स्तर पर स्कूल संचालकों ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपते हुए शोक प्रकट किया और सुरक्षा संबंधित मांगें रखीं।
बवानीखेड़ा क्षेत्र में इस बंद का मिला-जुला असर देखने को मिला। यहां कुछ निजी विद्यालयों ने एक दिन के लिए पूरी तरह स्कूल बंद रखा जबकि कुछ स्कूलों में शिक्षण कार्य सामान्य रूप से जारी रहा। निजी विद्यालय संघ के जिला उपाध्यक्ष दयानंद बाजल ने बताया कि प्रबंधक की नृशंस हत्या से पूरे राज्य में शिक्षा जगत स्तब्ध है और सभी स्कूल संचालक एकजुट होकर घटना की निंदा कर रहे हैं। बंद के आह्वान का उद्देश्य स्कूल प्रबंधकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांगों को शासन-प्रशासन तक पहुंचाना था, ताकि भविष्य में ऐसी दुखद घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।