फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Out of 50 girls in Baliali government school, 22 got merit

Bhiwani News: बलियाली के सरकारी स्कूल में 50 बेटियों में से 22 ने हासिल की मेरिट

Thu, 15 May 2025 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 15 May 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Out of 50 girls in Baliali government school, 22 got merit
गांव बलियाली के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सम्मानित छात्राओं के साथ स्कूल स्टाफ।
बवानीखेड़ा। जहां एक तरफ अभिभावक अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाने के लिए निजी स्कूलों का रूख करते हैं। वहीं दूसरी ओर सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे उनको पछाड़ रहे हैं। बलियाली के सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली 50 बेटियों में से 22 ने मेरिट सूची में नाम दर्ज करवाया है।
विज्ञापन

वहीं दीपिका को 96 प्रतिशत अंक मिले हैं। बता दें कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की बारहवीं कक्षा के नतीजों में गांव बलियाली के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया। स्कूल का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। कुल 50 छात्राओं में से 22 ने मेरिट सूची में जगह बनाई। 6 छात्राओं ने 90 फीसदी से अधिक अंक हासिल किए। छात्रा दीपिका ने 96 फीसदी से अंक प्राप्त किए। इस प्रदर्शन के बाद विद्यालय में छात्राओं को सम्मानित किया गया। प्राचार्य जयवीर सिवाच व प्रवक्ता कविता तंवर ने इस सफलता का श्रेय छात्राओं और स्टाफ को दिया।
विज्ञापन


नालंदा की अन्नु ने हासिल किए 97 % अंक

सतनाली। डालनवास स्थित नालंदा विद्या निकेतन वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का सीबीएसई की ओर से जारी किया गया परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा है। विद्यालय के सभी संकायों का परिणाम शत-प्रतिशत रहा है। कला संकाय की छात्रा अन्नु ने प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए कला संकाय में 97 % अंक हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी के साथ कला संकाय की छात्रा रीतिका ने भी 95.8 % अंक व विज्ञान संकाय के छात्र अमन ने भी 95.8 % अंक लेकर विद्यालय का नाम रोशन किया। सीबीएसई द्वारा साथ ही, कक्षा दसवीं का भी परिणाम घोषित किया गया। छात्रा उपासना एवं अंजली ने भी परीक्षा परिणाम में चार चांद लगा दिए। इस अवसर पर संचालक जयसिंह फौगाट व प्रबंधक महाबीर सिंह लाम्बा ने परीक्षा परिणाम की प्रशंसा करते हुए सभी बच्चों व अध्यापकों के परिश्रम को एक विशेष उपलब्धि बताया। चेयरमैन विक्रम सिंह लाम्बा ने बताया कि विद्यालय का परीक्षा परिणाम साल दर साल बढ़ता जा रहा है। इस अवसर पर विद्यालय के अजीत शेखावत, रमेश बडराई, प्रविंद्र भालोठिया, दीपक यादव, सरिता राठौड़, तीर्थ शेखावत उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed