फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Orthopedic OPD is increasing in winter

Bhiwani News: सर्दी में हड्डी रोग विशेषज्ञ की ओपीडी में हो रहा इजाफा

Mon, 10 Feb 2025 10:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 10 Feb 2025 10:25 PM IST
विज्ञापन
Orthopedic OPD is increasing in winter
नागरिक अस्पताल में चिकित्सक  कक्ष के बाहर लगी मरीजों की भीड़।
भिवानी। शहर के जिला नागरिक अस्पताल स्थित हड्डी रोग विशेषज्ञ की ओपीडी में लगातार इजाफा हो रहा है। सोमवार को ओपीडी में दोपहर तक 140 मरीज जांच करवा चुके थे। ओपीडी में आने वाले मरीजों में ज्यादातर मरीज शरीर दर्द, मांसपेशियों में दर्द व शरीर जकड़न के साथ ही शरीर में सूजन के मरीज आ रहे हैं।
विज्ञापन

इस मौसम में चोट लगी हुई जगह पर पुराना दर्द भी उभर कर आ जाता है। इस बारे में जिला नागरिक अस्पताल में कार्यरत हड्डी रोग विशेषज्ञ ने बताया कि सर्दी में ये दर्द के मरीजों को समस्या आ जाती है। इसके लिए मरीजों को सावधानी बरतने की जरूरत रहती है। इसके अलावा बुजुर्ग मरीजों को अपने खान पान में भी बदलाव करने की जरूरत रहती है।
विज्ञापन

इस मौसम में मरीजों की नसों में जकड़न आ जाती है। इस कारण कुछ मरीजों में सूजन की भी समस्या आ जाती है। शीतलहर के चलने से गठिया रोग भी उभर कर आ जाते हैं। चिकित्सक भी मरीजों को दवा के साथ योग करने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
दर्द के मरीजों के लिए सुझाव
- गुनगुने पानी में फिटकरी-सेंधा नमक डालकर दर्द वाली जगह की सिकाई करें।

- ठंडी खाद्य सामग्री खाने से दूरी बनाएं।

- दवा खाने के साथ योग भी करें।
-शीतलहर में सैर करने से बचें।
- सुबह सीधा बिस्तर नहीं छोड़ना चाहिए।
-सुबह या रात को बिस्तर छोड़ने से पहले कुछ देर बैठ जाएं।
---------
सर्दी में शरीर दर्द, मांसपेशियों में दर्द व सूजन के मरीज आ रहे हैं। इस मौसम में दर्द के मरीजों को खानपान का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए। इसके साथ ही दवा लेने के साथ योग भी करें। - डॉ. मनीष श्योराण, हड्डी रोग विशेषज्ञ, जिला नागरिक अस्पताल भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed