{"_id":"667f48fe15f6977e030b04d4","slug":"order-to-start-forensic-investigation-in-fake-atr-bhiwani-news-c-125-1-bwn1002-119360-2024-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: सीएम विंडो की फर्जी एटीआर में फाेरेंसिक जांच शुरू करने के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: सीएम विंडो की फर्जी एटीआर में फाेरेंसिक जांच शुरू करने के आदेश
Sat, 29 Jun 2024 05:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sat, 29 Jun 2024 05:06 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। प्रदेश के पर्यावरण, वन एवं वन्यजीव और खेल राज्य मंत्री संजय सिंह ने शुक्रवार को पंचायत भवन में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में परिवादों की सुनवाई की। इस बैठक में 12 परिवाद रखे गए, जिनमें से दस का मौके पर निपटारा किया गया जबकि दो मामलों को अगली सुनवाई के लिए टाल दिया गया। भाजपा नेताओं ने ही क्षेत्र में पीने के पानी का गंभीर संकट बताया। निगम के अधिकारियों की लापरवाही भी उजागर की गई। मंत्री ने सीएम विंडो की फर्जी एटीआर में फाेरेंसिक जांच शुरू करने और डाक विभाग में हुए घोटाले की जांच पूरी करने के आदेश दिए।
इस दौरान डीसी नरेश नरवाल, एसपी वरुण सिंगला, एडीसी हर्षित कुमार, एसडीएम भिवानी हरबीर सिंह, नगराधीश विपिन, एसडीएम तोशाम मनोज दलाल, एसडीएम सिवानी वीरेंद्र सिंह, सीईओ जिला परिषद अशवीर नैन, जिला परिषद चेयरपर्सन अनीता मलिक, भाजपा जिलाध्यक्ष मुकेश गौड़, भवानी प्रताप सिंह, भाजपा जिला महामंत्री हर्षवर्धन मान आदि मौजूद रहे।
डाक विभाग में 22 लाख के घोटाले में 11 कर्मचारी संलिप्त, दो गिरफ्तार
बहादुरगढ़ निवासी दलबीर सिंह के भिवानी डाकघर में 22 लाख रुपये के घोटाले की शिकायत पर सुनवाई में जांच अधिकारी से जवाब तलब किया। इस पर बताया गया कि इस मामले में डाक विभाग के 11 कर्मचारियों की संलिप्तता उजागर हुई है, जिनमें से दो को गिरफ्तार भी किया जा चुका है। इसकी जांच तेजी से चल रही है। डाक अधीक्षक ने घोटाले से ही इन्कार करते हुए पीड़ित का कोई बकाया नहीं बताया। इस पर मंत्री ने जांच के आदेश दिए।
विज्ञापन
सीएम विंडो में फर्जी हस्ताक्षर से दाखिल एटीआर की होगी फाेरेंसिक जांच
सिवानी निवासी सुखबीर सिंह ने एक अस्पताल के खिलाफ सीएम विंडो में शिकायत दी थी। इस मामले में शिकायतकर्ता के फर्जी हस्ताक्षर कर एटीआर दाखिल कर दी। इस मामले में शिकायतकर्ता ने एफआईआर दर्ज कर जांच की मांग की। इस पर मंत्री ने कहा कि इस मामले में सरकारी कर्मचारी की लापरवाही की जांच होगी और फिर एफआईआर कराएंगे। एटीआर के हस्ताक्षर की फाेरेंसिक जांच के आदेश दिए गए हैं। इसके बाद ही इस मामले में आगे की कार्रवाई होगी।
शहर में लगे लोहे के पोल की संख्या मंत्री को नहीं बता सके एसई
रमेश कुमार सैनी के परिवाद की सुनवाई के बाद मंत्री संजय सिंह ने एसई से शहर में लगे लोहे के पोल की संख्या पूछी तो एसई जवाब नहीं दे सके। इस पर मंत्री ने तीन दिन में लोहे का पोल हटाने और शहर में सर्वेक्षण करा लोहे के पोल सभी तत्काल हटवाने के आदेश दिए। कोर्ट ने सड़कों से लोहे के खंभे हटाने के आदेश दिए हैं। इनकी संख्या करीब ढाई हजार से अधिक आंकी गई है।
आयुष्मान में अनियमितता पर अस्पताल पर 2.81 लाख का जुर्माना
गांव लाड निवासी होशियार सिंह ने आयुष्मान से इलाज में निजी अस्पताल की शिकायत पर सुनवाई की। सीएमओ ने बताया कि इस मामले में अस्पताल की लापरवाही उजागर हुई है। इसलिए अस्पताल पर 2.81 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। शिकायतकर्ता को इलाज पर खर्च रुपये मिल गए, लेकिन अस्पताल प्रबंधन ने जुर्माना राशि नहीं भरी है।
आरसी पर की कार्रवाई नायब तहसीलदार को बख्शा
सिवानी के अशोक कुमार की तहसील कार्यालय में रजिस्ट्रियों में अनियमितता की शिकायत पर मंत्री ने सुनवाई की। शिकायतकर्ता ने बताया कि इस मामले में आरसी पर कार्रवाई कर दी, लेकिन नायब तहसीलदार को बख्श दिया। इस पर मंत्री ने कहा कि मामले में नायब तहसीलदार पर भी कार्रवाई होनी चाहिए। इसके लिए एसडीएम सिवानी को इसकी जांच सौंपी और तहसील कार्यालय में होने वाली रजिस्ट्रियों का रिकाॅर्ड जांच कर इसकी रिपोर्ट देने के लिए कहा गया।
नगर परिषद में एक हजार करोड़ का भूमि घोटाला
स्वास्थ्य शिक्षा सहयोग संगठन के अध्यक्ष बृजपाल सिंह परमार ने मंत्री को बताया कि नगर परिषद में धर्मशाला की भूमि बेचने की कोशिश हुई थी। ये सब नगर परिषद के अधिकारियों की मिलीभगत से हुआ। उन्होंने मंत्री से कहा कि अगर उच्चस्तरीय जांच कराई जाए तो एक हजार करोड़ से अधिक भूमि घोटाला उजागर हो सकता है। शिकायत में नगर परिषद अधिकारियों ने फर्जी पीआईडी भी तैयार करने की भी शशिकायत की। इस पर मंत्री ने कहा कि मामले की उच्चस्तरीय जांच कराएंगे।
मंत्री के समक्ष भाजपा नेताओं ने ही रखी पानी की समस्या
मंत्री संजय सिंह के सामने विद्यानगर में पानी की समस्या आई तो मंच पर बैठे नगर परिषद के चेयरपर्सन भवानी प्रताप और जिला परिषद की चेयरपर्सन अनीता मलिक ने तोशाम में पानी की समस्या बताई। भाजपा नेता रवींद्र बापोड़ा ने भी गांव के टैंकाें की 30 साल से सफाई न होने का आरोप लगाया। इस पर मंत्री ने कहा कि सभी टैंकों की सफाई 15 दिन में कराई जाए। मंत्री के समक्ष अधिकारी ने खुद माना कि लीकेज के कारण वे लोगों को गंदा पानी पिला रहे हैं। इस पर मंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे ऐसे मामलों में गंभीरता से काम कर समस्या का समाधान कराएं।
नगर परिषद ने खाली प्लॉट के मालिक को बताया 3.5 लाख के बकाया टैक्स
पूर्व सैनिक मान सिंह सांगवान ने मंत्री के समक्ष अपने खाली प्लॉट पर 3.5 लाख का बकाया टैक्स की शिकायत की। इस पर मंत्री ने नप अधिकारियों से जवाब मांगा। अधिकारियों ने वर्ष 2019 में याशी कंपनी के सर्वे में वहां व्यावसायिक गतिविधि होना पाया था लेकिन अब खाली प्लॉट है। वहां दो दुकानें भी दिखाई गईं हैं जबकि पूर्व सैनिक का कहना है कि वहां डेढ़ साल से ताला लगा है। मंत्री ने डीएमसी को शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। बैठक में शिव कुमार पराशर, कष्ट निवारण समिति की सदस्य कमल फौजी, रामकिशन हालुवासिया, कमलेश भोडूका भी मौजूद रहे।