फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Order for investigation by chargesheeting lawmen in tampering with records by wrongly registering girdawari

Bhiwani News: गलत तरीके से गिरदावरी इंद्राज कर रिकाॅर्ड से छेड़छाड़ में कानूनगो को चार्जशीट कर जांच के आदेश

Thu, 08 Jun 2023 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 08 Jun 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
Order for investigation by chargesheeting lawmen in tampering with records by wrongly registering girdawari
कष्ट निवारण बैठक में मौजूद विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली, विधायक घनश्याम सरार्फ, डीसी न
भिवानी। विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने वीरवार को पंचायत भवन में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में 14 परिवारों की सुनवाई की। वहीं इस दौरान 12 मामलों का समाधान किया। इस दौरान गलत तरीके से गिरदावरी इंद्राज कर रिकाॅर्ड से छेड़छाड़ के मामले में कानूनगो को चार्जशीट कर जांच के आदेश हैं।
विज्ञापन

दो मामले न्यायालय में लंबित होने पर खारिज किए। वहीं एक मामले की जांच सीएम फ्लाइंग स्क्वॉड को सौंपने व एक मामला पुलिस अधीक्षक की निगरानी में जांच कराने के आदेश दिए। एक मामला ऐसा भी था, जिसमें शिकायत लेकर आए लोगों पर ही मंत्री ने सरकारी पैसे के दुरुपयोग करने पर एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दे डाले। महम क्षेत्र के गांव अजायब निवासी श्रीभगवान के परिवाद की सुनवाई के दौरान मंत्री ने गलत गिरदावरी दर्ज करने पर तोशाम के कानूनगो कुलदीप को चार्जशीट कर राजस्व रिकाॅर्ड से छेड़छाड़ मामले की जांच के भी आदेश दिए। वहीं शिकायतकर्ता का रिकार्ड में गिरदावरी दुरुस्त किए जाने के भी निर्देश दिए। श्रीभगवान ने गलत तरीके से गिरदावरी किसी दूसरे व्यक्ति के नाम पर चढ़ाने की शिकायत दी थी।
विज्ञापन


एडीसी की जांच में 99 लोग नहीं हुए ट्रेस, दूसरे राज्यों में बैठ किया घोटाला

गांव दरियापुर निवासी कृष्ण कुमार ने भावांतर भरपाई घोटाले में प्रशासन से लाभार्थियों की सूची मांगी थी। लेकिन नहीं मिली। इस पर एडीसी अनुपमा अंजलि की जांच में गांव दरियापुर में 99 लोग ट्रेस नहीं हुए अधिकारी ने खुद बताया कि ये दूसरे राज्यों में हैं। एडीसी ने मामले में घोटाले और विभागीय अधिकारियों की लापरवाही भी बताई। इस मामले में पुलिस जांच की भी एडीसी ने अनुरोध किया तो मंत्री ने कहा कि इस मामले की हरियाणा सरकार की उच्च स्तरीय जांच एजेंसी जांच कर रही है। ऐसे में प्रशासनिक जांच के दौरान सामने आई जांच में तथ्यों को भी उसी जांच एजेंसी को सौंपकर जांच आगे बढ़ाई जाए ताकि इस मामले में दोषी लोगों पर कानूनी शिकंजा कसा जा सके। वहीं दरियापुर भावांतर भरपाई मामले में दो एफआईआर और कई लोगों की गिरफ्तारी भी हो चुकी है। शिकायतकर्ता ने कहा कि गांव दरियापुर से आगे प्रशासन की जांच एक कदम भी नहीं बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लॉगबुक में बहल का टूर भरा, दिल्ली में कटा दिया सरकारी एंबुलेंस का चालान

पंचायत मंत्री ने फ्लीट मैनेजर नवदीप, अनिल, संदीप व सज्जनपाल, रोशनलाल व सतपाल के परिवाद में सुनवाई के दौरान शिकायत लेकर पहुंचे लोगों पर ही सरकारी पैसे के दुरुपयोग पर एफआईआर कराने के आदेश दिए। दरअसल सीएमओ डॉ. शांडिल्य ने मंत्री के समक्ष बताया कि इन कर्मचारियों की वजह से चार लाख का तेज का गबन हो गया। लॉगबुक में बहल का टूर दिखाकर सरकारी एंबुलेंस का दिल्ली में चालान कटवा दिया। इस तरह से मामला विभाग के संज्ञान में आया। इस पर मंत्री ने सरकारी पैसे के दुरुपयोग पर एफआईआर दर्ज कराए जाने के निर्देश दिए। जबकि ये लोग एनएचएम के तहत अनुबंधित नौकरी से हटाए जाने पर न्याय की गुहार लेकर बैठक में पहुंचे थे।

इन परिवादों पर भी मंत्री ने लिया कड़ा संज्ञान

विद्या नगर निवासी ओमप्रकाश के परिवाद पर सुनवाई के दौरान जांच पुलिस अधिकारी ने मंत्री को बताया कि इसमें दोनों एफआईआर केंसिल की जा चुकी हैं। केबिनेट मंत्री ने शिकायतकर्ता की भी बात सुनी और उनको अपनी शिकायत पुलिस अधीक्षक को देने को कहा। गांव जताई निवासी धर्मबीर के आयुष्मान कार्ड होने के बावजूद निजी अस्पताल ने पैसे लौटाने पर परिवाद का निपटारा हो गया। किरावड़ निवासी राजबाला के उपचार से संबंधित परिवाद की सुनवाई के दौरान मंत्री ने इस मामले को पीजीआई रोहतक भेजने के निर्देश दिए। मंढाना निवासी रितू रानी के ऋण से संबंधित परिवाद की सुनवाई करते हुए मंत्री ने इस मामले में संबंधित कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई करने व परिवादी को ऋण दिलवाने के निर्देश दिए। बहादुरगढ़ निवासी दलबीर सिंह फौगाट के परिवाद की सुनवाई करते हुए मंत्री ने आगामी बैठक तक इस मामले की जांच पूरी करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही इस मामले की जांच पुलिस अधीक्षक की निगरानी में करने के निर्देश दिए। नांगल निवासी रामफल नंबरदार के परिवाद में मंत्री ने पंचायत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रामीणों की सहमति से बने हुए मंदिर की जमीन का ग्राम सभा में प्रस्ताव पास करवाएं और यहां नजदीक क्षेत्र में बने शौचालयों के दरवाजे इस तरह से लगाए जाएं कि परिवादी के अलावा किसी अन्य को भी असुविधा न हो।

तीन गांवों में न्यायालय के आदेश पर निर्माण हटाने से बेघर लोगों का गूंजा मामला

विधायक घनश्याम सर्राफ ने मंत्री को बताया कि गांव ढाणी जंगा, हालुवास व राजगढ़ में कुछ मकानों को न्यायालय के निर्देश पर विकास एवं पंचायत विभाग द्वारा हटाया जा रहा है। इससे वे बेघर हो रहे हैं। विधायक सर्राफ ने मंत्री के समक्ष इन परिवारों के लिए ग्राम सभा के माध्यम से मकान निर्माण के लिए जमीन मुहैया करवाने की मांग रखी, जिस पर विकास एवं पंचायत मंत्री ने विभाग के अधिकारियों को तुरंत प्रभाव से उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

कन्या स्कूल का अधूरा काम पूरा कराने व पेयजल संबंधी शिकायतें भी निपटाई

ईश्वर मान द्वारा रखी गई मांग पर मंत्री ने शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहर में सेक्टर 13 के सामने शहीद भगत सिंह चौक के पास नए राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का शेष निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कर इसमें कक्षाएं लगानी आरंभ करवाएं। रामकिशन हलवासिया ने गांव हालुवास में पर्याप्त पेयजल मुहैया करवाने की मांग रखी। इसी प्रकार से महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष बबीता तंवर ने गांव ढाणा लाडनपुर रोड को दुरूस्त करवाने की मांग रखी। राजबीर तालु ने मुंढाल रोड पर बनी नई बस्ती में बिजली, पानी की सुविधा मुहैया करवाने की मांग रखी। सुनील वर्मा नंबरदार ने मंत्री के समक्ष शहर में दुकानों के सामने से अतिक्रमण को हटवाने की मांग रखी। सेक्टर-13 से पंडित रामकिशन शर्मा ने सेक्टर स्थित वृद्धाश्रम की मरम्मत करवाने की मांग रखी। मंत्री ने इन समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को कार्रवाई करने के निर्देश दिए।




ये रहे मौजूद

बैठक में विधायक घनश्याम सर्राफ, जिला परिषद चेयरपर्सन अनीता मलिक, उपायुक्त नरेश नरवाल, अतिरिक्त उपायुक्त अनुपमा अंजलि, पुलिस अधीक्षक नरेंद्र बिजारनिया, सीईओ मनोज दलाल, एसडीएम भिवानी दीपक बाबू लाल करवा, नगराधीश हरबीर सिंह, एसडीएम तोशाम मनीष फौगाट, एसडीएम सिवानी सुरेश दलाल, एसडीएम लोहारू अमित कुमार, शिक्षा बोर्ड के सचिव कृष्ण कुमार, डीडीपीओ रविंद्र दलाल, डीआरओ राज कुमार, डीडीए डॉ. आत्मा राम गोदारा, डीडीएएच डॉ. रविंद्र सहरावत, डीएचओ डॉ. देवीलाल, एसई रणबीर सिंह, सिविल सर्जन डॉ. रघुबीर शांडिल्य, जेजेपी प्रदेश संगठन सचिव विजय गोठड़ा, जिलाध्यक्ष जोगेंद्र बागनवाला, कष्ट निवारण समिति सदस्य विजय शेखावत, कमल फौजी, कमलेश भोडूका, इमरान खान, नंदराम धानिया, बबीता तंवर, जिला महामंत्री शिव कुमार परासर, राजेश भारद्वाज, जितेन्द्र शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed