फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Opposition to Pension Finance Bill

Bhiwani News: पेंशन वित्त विधेयक का विरोध

Wed, 16 Jul 2025 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 16 Jul 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Opposition to Pension Finance Bill
पेंशन वित्त विधेयक के विरोध में बैठक करते रिटायर्ड कर्मचारी।
भिवानी। अखिल भारतीय राज्य सरकारी पेंशनर्स फैडरेशन के आह्वान पर मंगलवार को देश के सभी जिला उपायुक्त कार्यालयों पर धरना-प्रदर्शन किया गया। इसका भिवानी में भी व्यापक असर रहा।
विज्ञापन

धरना स्थल पर हुई सभा की अध्यक्षता करते हुए जिला प्रधान नरेश शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार ने संसद में जो पेंशन वित्त विधेयक पारित करवाया है, उसके अनुसार 31 दिसंबर 2025 तक सेवानिवृत्त होने वाले पेंशनरों को आठवें वेतन आयोग की सिफारिशों एवं लाभों से वंचित कर दिया गया है। इसके खिलाफ न्यायालय में अपील भी नहीं की जा सकेगी।
विज्ञापन

राज्य महासचिव रतन जिंदल ने कहा कि सरकार समय रहते पेंशन वित्त विधेयक को वापस ले, अन्यथा रिटायर्ड कर्मचारी संघ आंदोलन करेगा। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय राज्य सरकारी पेंशनर्ज फैडरेशन के आह्वान पर 17 सितंबर को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर आगामी आंदोलन की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला सचिव राजबीर कादयान ने संचालन किया। धरने को प्रांतीय मुख्य सलाहकार मास्टर शेर सिंह, रिटायर्ड एक्सईएन एसके सिंगला, वित्त सचिव चंद्रभान नाहलिया, प्रेस सचिव अनिल मुंझाल, कार्यकारिणी सदस्या शकुंतला देवी समेत सभी खंडों के प्रधानों फतेह सिंह और संतु सिंह ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed