{"_id":"667f457220c457161d0e35a6","slug":"operation-of-hisar-tirupati-hisar-special-train-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-119372-2024-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: रेलवे ने किया हिसार-तिरुपति-हिसार स्पेशल ट्रेन का संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: रेलवे ने किया हिसार-तिरुपति-हिसार स्पेशल ट्रेन का संचालन
Sat, 29 Jun 2024 04:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sat, 29 Jun 2024 04:51 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए हिसार-तिरुपति-हिसार स्पेशल (13 ट्रिप) ट्रेन का संचालन किया है। इस ट्रेन में 2 सेकंड एसी, 6 थर्ड एसी, 6 द्वितीय शयनयान, 4 द्वितीय साधारण, 2 गार्ड डिब्बों सहित कुल 20 डिब्बे होंगे।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि गाड़ी संख्या 04717, हिसार-तिरुपति स्पेशल ट्रेन छह जुलाई से 28 सितंबर तक हिसार से प्रत्येक शनिवार को 14:10 बजे रवाना होकर सोमवार को 09:15 बजे तिरुपति पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04718, तिरुपति-हिसार स्पेशल ट्रेन आठ जुलाई से 30 सितंबर तक तिरुपति से प्रत्येक सोमवार को 23:45 बजे रवाना होकर बुधवार को 22:25 बजे हिसार पहुंचेगी। यह ट्रेन मार्ग में सादुलपुर, लोहारू, चिड़ावा, झुंझुनूं, नवलगढ़, सीकर, रींगस, ढेहर का बालाजी, जयपुर, दुर्गापुरा, सवाईमाधोपुर, कोटा, रामगंज मंडी, नागदा, उज्जैन, सुजालपुर, संत हिरदाराम नगर, भोपाल, इटारसी, नागपुर, बल्लारशाह, सिरपुर कागजनगर, वारंगल, खम्मम्, विजयवाड़ा, नेल्लौर, गूडूर, रेनिगुंटा स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
बीकानेर-साईनगर शिर्डी-बीकानेर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन शुरू
रेलवे प्रशासन ने अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल रेल सेवाओं की संचालन अवधि में विस्तार किया है। गाड़ी संख्या 04711/04712, बीकानेर-बांद्रा टर्मिनस-बीकानेर साप्ताहिक स्पेशल रेल सेवा की संचालन अवधि में बीकानेर से तीन जुलाई से 31 जुलाई तक (05 ट्रिप) तक एवं बांद्रा टर्मिनस से चार जुलाई से एक अगस्त तक (05 ट्रिप) तक विस्तार किया जा रहा है। गाड़ी संख्या 04715/04716, बीकानेर-साईनगर शिर्डी-बीकानेर साप्ताहिक स्पेशल रेल सेवा की संचालन अवधि में बीकानेर से छह जुलाई से 27 जुलाई तक (04 ट्रिप) एवं साईनगर शिर्डी से सात जुलाई से 28 जुलाई तक (04 ट्रिप) विस्तार किया जा रहा है। गाड़ी संख्या 04705/04706, श्रीगंगानगर-जयपुर-श्रीगंगानगर प्रतिदिन स्पेशल रेल सेवा की संचालन अवधि में एक जुलाई से 31 दिसंबर तक (184 ट्रिप) विस्तार किया जा रहा है।