{"_id":"66c3c6b79d26b1c60206bc07","slug":"open-manholes-in-bhiwani-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-121859-2024-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: नागरिक अस्पताल में भी हो रहा सेहत से खिलवाड़, खुले पड़े मैनहोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: नागरिक अस्पताल में भी हो रहा सेहत से खिलवाड़, खुले पड़े मैनहोल
Tue, 20 Aug 2024 03:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Tue, 20 Aug 2024 03:57 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। जिला नागरिक अस्पताल खुद लोगों की सेहत से खिलवाड़ कर रहा है। अस्पताल परिसर में सीवर मैनहोल खुले मुंह पड़े हैं, जिनके अंदर मच्छर का लारवा भी पनप रहा है। वार्डों में दाखिल मरीजों को भी मच्छर के डंक का डर सता रहा है।
दरअसल, नागरिक अस्पताल के आपातकालीन विभाग और आयुष विभाग के आसपास सीवरमैनहोल खुले मुंह पड़े हैं, जिनके अंदर अंधेरे में किसी के गिरकर चोटिल होने का भी डर बना है। वहीं इसके अंदर मच्छर का लारवा भी बड़े स्तर पर पनप रहा है। इससे यहां दाखिल मरीजों की सेहत पर भी डंक का खतरा बढ़ गया है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग पूरे जिले में मच्छर के लारवा को खत्म करने लिए एंटी लारवा एक्टिविटी चला रहा है। वहीं लोगों भी जागरूक कर रहा है, लेकिन खुद कितना जागरूक है। इसकी बानगी अस्पताल परिसर में खुले सीवर मैनहोल के अंदर पनप रहे मच्छर हैं।
जिला नागरिक अस्पताल परिसर में सीवर सफाई के कर्मचारियों को निर्देश दिए हुए हैं। अगर कोई भी मैनहोल खुला छोड़ते हैं तो इस संबंध में कड़ा संज्ञान लिया जाएगा।
विज्ञापन
-डॉ. बलवान, पीएमओ, जिला नागरिक अस्पताल भिवानी।