फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Havildar commits sucide after firing on three person in Bhiwani of Haryana

हरियाणा: भिवानी में हांसी साइबर सेल के हवलदार ने पिता-पुत्र समेत तीन को गोली मारकर जान दी

Sun, 11 Jul 2021 01:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Sun, 11 Jul 2021 01:15 AM IST
सार

हरियाणा के भिवानी जिले में साइबर सेल में तैनात हवलदार ने पिता-पुत्र समेत तीन लोगों पर दनादन गोलियां चला दी। तीनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामला भिवानी के किरावड़ गांव का है। उधर, जमालपुर गांव के पास ही आरोपी हवलदार का शव पुलिस ने बरामद किया है। 

विज्ञापन
Havildar commits sucide after firing on three person in Bhiwani of Haryana
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

हरियाणा के भिवानी जिले के गांव किरावड़ में शनिवार देर शाम को तीन लोगों पर गोलियां चलाने का मामला सामने आया। गोली चलाने का आरोप हांसी साइबर सेल में तैनात एक हवलदार पर लगा। जिसने दो सगे भाइयों व बड़े भाई के लड़के पर दनादन गोलियां बरसा दीं। तीनों घायलों को इलाज के लिए हिसार के निजी अस्पताल ले जाया गया। वहीं आरोपी हवलदार का शव भी पुलिस को जमालपुर गांव के पास मिला है। वारदात की सूचना बवानीखेड़ा पुलिस को लगी वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी हेडक्वार्टर वीरेंद्र सिंह भी मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन


गांव किरावड़ में हांसी पुलिस के हवलदार रवींद्र श्योराण ने शनिवार देर शाम करीब साढ़े आठ बजे गांव में दो सगे भाइयों महाबीर व जगबीर और महाबीर के लड़के राजेश पर पर दनादन गोलियां बरसा दीं। इस जानलेवा हमले में तीनों गंभीर हो गए। जख्मी हालत में परिजन हिसार के आधार अस्पताल लेकर पहुंचे। आरोपी हांसी में साइबर सेल में तैनात बताया जा रहा है। वारदात की जानकारी लगते ही बवानीखेड़ा पुलिस थाना एसएचओ रवींद्र कुमार और डीएसपी हेडक्वार्टर वीरेंद्र सिंह भी गांव किरावड़ पहुंचे, जहां पर ग्रामीणों ने इस वारदात की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन


पुलिस ने गोली चलाने के आरोपी रवींद्र श्योराण का फोन साइबर सेल की मदद से ट्रैकिंग पर डाला तो उसकी लोकेशन ढूंढते हुए पुलिस गांव जमालपुर पहुंची, जहां उसका शव पुलिस को बरामद हुआ। रवींद्र श्योराण ने इस वारदात के बाद खुद को भी गोली मार कर आत्महत्या कर ली थी। इस वारदात के पीछे क्या मकसद रहा और रवींद्र ने वारदात के बाद खुद को क्यों गोली मार ली, इसका अभी खुलासा नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं गांव किरावड़ में देर शाम को दनादन गोलियां चलने की वारदात से ही दहशत बनी है। ग्रामीण भी कुछ नहीं समझ पा रहे हैं। हालांकि पुलिस अभी घायलों का बयान दर्ज करने देर रात को ही हिसार के आधार अस्पताल पहुंच गई। मामले से जुड़ी जानकारी जुटाने का भी पुलिस ने प्रयास किया, ताकि इस मामले की तह तक पहुंचा जा सके।

पुलिस कंट्रोल रूम में करीब साढ़े आठ बजे सूचना आई थी कि गांव किरावड़ में तीन लोगों को गोली मार दी है। जिसके बाद पुलिस की टीम गांव पहुंची। वहां पहुंचने के बाद आरोपी की लोकेशन ट्रेस की गई तो गांव जमालपुर के बाद पुलिसकर्मी रवींद्र श्योराण का शव पुलिस को मिला। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच में जुटी हैं, एक टीम अस्पताल में घायलों का बयान दर्ज करने भी गई है। अभी तक गोली चलाने व खुदकुशी की वजह का पता नहीं लगा है। - अजीत सिंह, पुलिस अधीक्षक भिवानी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed