{"_id":"6ad135578130120d680f2afd","slug":"opd-slips-at-the-civil-hospital-will-now-be-issued-online-providing-relief-from-long-queues-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-158742-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: नागरिक अस्पताल में अब ऑनलाइन बनेगी ओपीडी की पर्ची, लंबी कतारों से मिलेगी निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: नागरिक अस्पताल में अब ऑनलाइन बनेगी ओपीडी की पर्ची, लंबी कतारों से मिलेगी निजात
विज्ञापन
भिवानी। चौधरी बंसीलाल जिला नागरिक अस्पताल में मरीजों को ओपीडी की पर्ची बनवाने के लिए लंबी कतारों में खड़े होने से राहत मिलेगी। स्वास्थ्य विभाग 17 अक्तूबर से ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा शुरू करेगा जिससे मरीज घर बैठे पंजीकरण कराकर टोकन नंबर और चिकित्सक से मिलने का समय ले सकेंगे।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रघुबीर शांडिल्य ने बताया कि आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत अस्पताल की सेवाओं को डिजिटल बनाया जा रहा है। इसके साथ ही मरीजों की सुविधा के लिए नकदरहित भुगतान की व्यवस्था भी लागू की जा रही है। मरीज अस्पताल में क्यूआर कोड स्कैन करके मोबाइल से ओपीडी शुल्क का ऑनलाइन भुगतान कर सकेंगे। उन्होंने आमजन से नई ऑनलाइन सुविधाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।
सर्दियों के मद्देनजर अस्पताल की ओपीडी के समय में भी बदलाव किया गया है। 16 अक्तूबर से ओपीडी सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे के बजाय सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक चलेगी।
विज्ञापन
बदलते मौसम में स्वास्थ्य के प्रति रहें सतर्क
सीएमओ डॉ. रघुबीर शांडिल्य ने बदलते मौसम में सांस संबंधी बीमारियों, खांसी, जुकाम और निमोनिया से बचाव के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि खांसते और छींकते समय मुंह व नाक ढकें, नियमित रूप से हाथ धोएं और भीड़भाड़ वाली जगहों पर उचित दूरी बनाए रखें। बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर दूसरों के संपर्क में आने से बचें। बिना चिकित्सक की सलाह के दवाइयां या एंटीबायोटिक न लें।