फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Only two members of the family, 18 unknown people added to PPP

Bhiwani News: साहब, परिवार के सिर्फ दो सदस्य, पीपीपी में जोड़ दिए 18 अनजान

Tue, 15 Jul 2025 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 15 Jul 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
Only two members of the family, 18 unknown people added to PPP
समाधान शिविर भिवानी में नगराधीश अनिल कुमार को समस्याएं बताते ईश्वर मान।
भिवानी। साहब, मेरे परिवार में कुल पांच सदस्य हैं, जबकि परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) में 20 लोग शामिल हैं, जिनमें से 18 अनजान हैं। इसके अलावा परिवार के तीन सदस्यों का नाम तक दर्ज नहीं है। पीपीपी में त्रुटि के कारण उन्हें परेशानी झेलनी पड़ रही है। जल्द ही परिवार पहचान पत्र की दुरुस्त कराया जाए। यह गुहार सोमवार को गरवा गांव निवासी अनूप सिंह ने समाधान शिविर में नगराधीश अनिल कुमार के समक्ष लगाई।
विज्ञापन

फरियदी की समस्या सुनने के बाद नगराधीश ने क्रीड के कर्मचारियों काे तुरंत जांच कर पीपीपी को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। वहीं, पूर्व पार्षद ईश्वर मान ने समाधान शिविर में कई जनसमस्याएं रखीं। उन्होंने बताया कि शहर में कई स्थानों पर सीवरेज मैनहोल के ढक्कन कमजोर हैं, जो जल्दी टूट जाते हैं। बारिश में जलभराव होने से ऐसे मैनहोल खतरनाक साबित हो सकते हैं। इसके अलावा डिवाइडर से ग्रिल चोरी होने, सब्जी मंडी में सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं होने, पोलिंग बूथ पर बाहरी क्षेत्र के वोट शामिल होने की समस्या रखी गई। उन्होंने मतदाता सूची रंगीन छापने की भी मांग रखी।
विज्ञापन

शिविर में नगराधीश ने सभी नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को जल्द समाधान करने के निर्देश दिए। इस माैके पर डीसीपीओ आशीष मान, जीएम रोडवेज दीपक कुंडू, डीडीए कृषि विभाग डॉ. विनोद फोगाट, यातायात प्रबंधक भरत परमार और उप जिला शिक्षा अधिकारी शिव कुमार तंवर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed