फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Only three Anganwadi centers for the population of 10,500 in Ward 17

Bhiwani News: वार्ड 17 की साढ़े 10 हजार आबादी के लिए सिर्फ तीन आंगनबाड़ी केंद्र

Sun, 04 Oct 2026 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 04 Oct 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Only three Anganwadi centers for the population of 10,500 in Ward 17

विज्ञापन
भिवानी। शहर के बाहरी क्षेत्र से लगते वार्ड 17 की करीब साढ़े 10 हजार आबादी के लिए महज तीन आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हो रहे हैं। पर्याप्त केंद्र नहीं होने से कई क्षेत्रों के बच्चों और गर्भवती महिलाओं को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
पार्षद सुभाष तंवर व संदीप यादव समेत अन्य लोगों ने अतिरिक्त आंगनबाड़ी केंद्र खोलने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की। उन्होंने आबादी के हिसाब से केंद्रों की संख्या बढ़ाने की मांग रखी। मुख्यमंत्री ने जल्द समाधान करवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


डॉबर कॉलोनी और उत्तम नगर में भी एक-एक केंद्र
पार्षद सुभाष तंवर ने बताया कि डॉबर कॉलोनी की आबादी करीब 3500 है लेकिन यहां एक ही आंगनबाड़ी केंद्र है। आसपास की महिलाओं व छोटे बच्चों के नाम केंद्र में पंजीकृत हैं जबकि कॉलोनी के दूर वाले हिस्से में रहने वाली गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण नहीं हो पा रहा है। इससे उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तम नगर की आबादी भी करीब 3500 है और यहां भी एक ही आंगनबाड़ी केंद्र संचालित है। हालुवास गेट की करीब 2500 आबादी के लिए भी एक ही केंद्र है। वहीं काठमंडी व मंडी टाउनशिप की करीब 900 आबादी के लिए एक भी आंगनबाड़ी केंद्र नहीं है जिससे यहां की गर्भवती महिलाओं को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए भटकना पड़ रहा है।


पंजीकरण न होने से अल्ट्रासाउंड में भी हो रही परेशानी
आंगनबाड़ी केंद्रों में नाम पंजीकृत नहीं होने के कारण गर्भवती महिलाओं को सरकारी योजनाओं के तहत अल्ट्रासाउंड कराने में भी परेशानी हो रही है। लोगों ने वार्ड की आबादी और जरूरत के अनुसार नए केंद्र खोलने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed