फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Only son dies after being hit by train

Bhiwani News: ट्रेन की चपेट में आने से इकलौते बेटे की मौत

Tue, 15 Oct 2024 03:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 15 Oct 2024 03:51 AM IST
विज्ञापन
Only son dies after being hit by train
भिवानी। भिवानी-रोहतक रेल मार्ग पर खरकड़ी फाटक के समीप सोमवार सुबह करीब साढ़े सात बजे अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। इसकी सूचना राजकीय रेलवे पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और जिला नागरिक अस्पताल लेकर पहुंची। जहां मृतक के परिजनों के बयान दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन

मृतक की पहचान सिटी स्टेशन कॉलोनी निवासी 24 वर्षीय कर्मजीत के रूप में हुई। राजकीय रेलवे पुलिस को मृतक की जेब से फोन बरामद हुआ था। जिसमें नंबर मिलाने के बाद पुलिस उसके परिजनों तक पहुंची और फिर उसकी शिनाख्त परिजनों ने मौकेे पर पहुंचकर कर दी। राजकीय रेलवे पुलिस की जांच अधिकारी एचसी सुदेश ने बताया कि मृतक इकलौता था। उसकी एक बहन है। पुलिस ने मृतक की बहन सुशीला और दादा रमेश के बयान दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया है। फिलहाल इस संबंध में इत्तेफाकिया मौत मामले की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed