फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Only seven farmers bought 295 quintals of millet on the first day in the market of the district headquarters

Bhiwani News: जिला मुख्यालय की मंडी में पहले दिन मात्र सात किसानों का खरीदा 295 क्विंटल बाजरा

Sat, 23 Sep 2023 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 23 Sep 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
Only seven farmers bought 295 quintals of millet on the first day in the market of the district headquarters
भिवानी। जिला मुख्यालय की मंडी में सरकार के निर्देशों के बाद शनिवार को बाजरा की खरीद आरंभ हो गई। पहले दिन मंडी में मात्र सात किसानों के 295 क्विंटल बाजरा की सरकारी खरीद कराई गई। जबकि मंडी में शनिवार को 40 किसानों ने 855 क्विंटल बाजरा बिक्री का गेट पास कटवाया था।
विज्ञापन

अधिकांश किसानों की फसल में साफ सफाई नहीं होने और नमी अधिक होने का हवाला देकर खरीद से किनारा किया। जबकि शनिवार दोपहर को हुई बारिश में मंडी पहुंचे किसानों के बाजरे की ढेरियां भी भीग गई। इसकी वजह से किसानों का करीब ढाई सौ से तीन सौ क्विंटल बाजरा खराब होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि बारिश से पहले ही खरीद एजेंसी हैफेड अधिकारियों ने ढेरियों की बोली करा दी थी। किसानों का आरोप था कि अधिकारियों व आढ़तियों ने मंडी में बारिश से बचाव के लिए भी कोई पर्याप्त प्रबंध नहीं किया।
विज्ञापन


सरकार ने एक अक्तूबर से बाजरा की खरीद शुरू किए जाने की घोषणा की थी, मगर किसानों की फसल मंडी पहुंच रही थी। जिसे देखते हुए सरकार ने पहले ही जिला मुख्यालय की मंडी में बाजरा की खरीद शुरू करा दी। शनिवार को भिवानी मंडी में 40 रजिस्टर्ड किसानों ने अपना गेट पास कटवाया और करीब 855 क्विंटल बाजरा बिक्री के लिए मंडी में डाल दिया। अधिकांश किसानों को प्लेटफार्म के बाहर अपना बाजरा उतारना पड़ा या फिर उन्हें खुले प्लेटफार्म पर ही बाजरे की ट्रैक्टर-ट्राॅली खाली करनी पड़ी। शनिवार दोपहर अचानक मौसम बिगड़ा और बारिश शुरू हो गई। खुले में पड़ा किसानों का बाजरा भी बारिश में भीग गया। आढ़तियों ने हलके तिरपाल बाजरा पर तान दिए, मगर तेज हवा में ये तिरपाल भी तितर बितर हो गए। वहीं बाजरा की ढेरियों के पास भी जलभराव हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन






मैं मंडी में अपनी कपास और बाजरा की फसल मंडी में आया हूं। मैंने दस क्विंटल बाजरा का मेरी फसल मेरा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन भी कराया था। भावांतर न एमएसपी में कोई राहत किसानों को मिल रही है, क्योंकि अधिकारी बाजरा की खरीद ही नहीं कर रहे हैं। उनकी फसल में कमी बताकर ढेरी को देख आगे बढ़ गए। मौसम भी खराब है। ऐसे में बाजरा प्राइवेट तौर पर ही बेचकर घर लौटना पड़ेगा।

-नित्यानंद, नीमड़ीवाली का किसान।







मेरी कपास की तो मिलर खरीद कर रहे हैं, लेकिन बाजरा की ढेरी को अधिकारी देखकर आगे बढ़ गए हैं। पहले दिन सरकारी खरीद तो शुरू हुई हैं, मगर अधिकांश किसानों का बाजरा मंडी में खुले में ही पड़ा है। कई ढेरियां तो बारिश में भी भीग चुकी हैं। अब उनका बाजरा बिकेगा या खराब होगा कोई गारंटी नहीं है। केवल कुछ किसानों की ढेरियां को खरीदा गया है।

-जगबीर, किसान।





सोमवार से होगी जिले की अन्य मंडियों में बाजरा खरीद

शनिवार को भिवानी जिला मुख्यालय की मंडी में ही किसानों का बाजरा खरीदा गया, जबकि सोमवार से हैफेड और सीडब्ल्यूसी के अधिकारी जिले की निर्धारित 11 मंडियों में बाजरा की खरीद शुरू कराएंगे। ग्रामीण क्षेत्र की मंडियों में बाजरा की खरीद शुरू होने से किसानों को भिवानी अपनी फसल लेकर नहीं आना पड़ेगा।



शनिवार से भिवानी मंडी में बाजरा की सरकारी खरीद हैफेड ने शुरू कराई है। पहले दिन मंडी में 295 क्विंटल बाजरा किसानों से हैफेड ने खरीद किया है। जबकि अन्य किसानों को अपनी ढेरियों की सफाई कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं। सोमवार से ग्रामीण क्षेत्र की मंडियों में भी गेहूं की सरकारी खरीद शुरू की जाएगी।

-योगेश कुमार शर्मा, मंडी सुपरवाइजर, हरियाणा कृषि विपणन बोर्ड, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article